Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

पंजाब सरकार द्वारा पराली जलाने के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति, चार अधिकारी  निलंबित

01 नवम्बर 2022, चंडीगढ़: पंजाब सरकार द्वारा पराली जलाने के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति, चार अधिकारी  निलंबित – पराली जलाने से निपटने के लिए पंजाब कृषि विभाग ने रविवार को राज्य के विभिन्न जिलों में पराली जलाने की घटनाओं का पता लगाने के बाद चार दोषी अधिकारियों को निलंबित कर दिया है।

मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने इस बार पराली जलाने के मामलों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई है और राज्य भर में किसानों को पराली न जलाने के लिए जागरूक करने के लिए अभियान चला रही है।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कृषि अधिकारियों को स्पष्ट रूप से जमीनी स्तर पर काम करने और यह सुनिश्चित बनाने के लिए कहा कि किसान अपने खेतों में फसल अवशेष न जलाएं। लेकिन सरकार ने पाया कि इन अधिकारियों ने ड्यूटी के दौरान निर्देशों का पालन नहीं किया।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

निलंबित अधिकारियों में मुख्य कृषि अधिकारी संगरूर हरबंस सिंह, कृषि अधिकारी समाना, पटियाला सतीश कुमार, कृषि अधिकारी चोहला साहिब, तरनतारन हरपाल सिंह, कृषि अधिकारी पट्टी, तरनतारन भूपिंदर सिंह शामिल हैं।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

प्रवक्ता ने बताया कि निलंबन अवधि के दौरान ये अधिकारी निदेशक कृषि एवं किसान कल्याण विभाग एसएएस नगर स्थित कार्यालय में रिपोर्ट करेंगे। उन्होंने आगे बताया कि निलंबन के दौरान इन अधिकारियों को नियम अथवा निर्देशों के अनुसार भत्ता दिया जाएगा।

महत्वपूर्ण खबर: आज का सरसों मंडी रेट (31 अक्टूबर 2022 के अनुसार)

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )