Ad DesktopAd TabletAd Mobile
किसानों की सफलता की कहानी (Farmer Success Story)राज्य कृषि समाचार (State News)

युवा किसान जो शिमला मिर्च की खेती से अच्छी कमाई कर रहे

22 अक्टूबर 2024, भोपाल: युवा किसान जो शिमला मिर्च की खेती से अच्छी कमाई कर रहे – खेती-किसानी में तकनीक का साथ मिलते की कृषि अब किसानों के लिए फायदे का सौदा हो गई है. उन्नत तकनीक का सहारा मिलने के साथ ही किसानों की उपज, कृषि उत्पादों की गुणवत्ता और कमाई तीनों ही बढ़ गई है. खास कर कृषि के क्षेत्र में जो नए और पढ़ें-लिखें युवा आ रहे हैं वे अपनी किस्मत के साथ-साथ कृषि की तस्वीर को भी बदल रहे हैं. क्योंकि वे अधिक से अधिक नई तकनीकों का इस्तेमाल कर रहे हैं और नई चीजों को प्रयोग कर रहे हैं. बिहार के दरभंगा जिले के एक ऐसे ही युवा किसान हैं जो शिमला मिर्च की खेती से अच्छी कमाई कर रहे हैं.  

शिमला मिर्च की सफलतापूर्वक खेती करने वाले किसान दीपक कुमार चौधरी बिहार के दरभंगा जिले के डुमरी गांव में रहते हैं. यहां वो आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल करके शिमला मिर्च की खेती करते हैं. उन्होंने पॉली हाउस और नेट हाउस लगाया है. पॉली हाउस में उन्होंने शिमला मिर्च की खेती की है. दीपक कुमार ने बताया कि वो लगभग पिछले तीन साल से शिमला मिर्च की खेती कर रहे हैं. पॉली हाउस में शिमला मिर्च का काफी अच्छा उत्पादन होता है. साथ ही बंद स्थान पर करने से इसकी गुणवत्ता काफी अच्छी होती है. इससे उन्हें इसकी अच्छी कीमत मिलती है और कमाई अच्छी होती है.

दीपक कुमार ने बताया कि आज उनकी सफलता के पीछे कृषि विज्ञान केंद्र जाले और आत्मा का सहयोग है. उन्हें इन दोनों ही जगहों से हमेशा सहयोग मिलता है. इसके अलावा केवीके और आत्मा से भी लोग उनके फार्म का निरीक्षण करने के लिए आते रहते हैं. उनके मार्गदर्शन से ही वे अच्छी तरह से खेती कर पा रहे हैं और अच्छी कमाई कर रहे हैं. उन्होंने यह भी बताया की बाजार में उनके उपज की काफी अच्छी मांग हमेशा होती है क्योंकि उनकी उपज की क्वालिटी काफी बेहतर होती है.

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com