राज्य कृषि समाचार (State News)

इंदौर के युवा डिजाइनर्स को मिलेगा मंच

25 जुलाई को कलाकृति 2.0 में होगा फैशन  प्रतिभाओं की  डिज़ाइनों का प्रदर्शन

14 जुलाई 2026, इंदौर: इंदौर के युवा डिजाइनर्स को मिलेगा मंच – फैशन की दुनिया में कदम रखने का सपना देखने वाले इंदौर के युवाओं को अब अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए एक नया मंच मिलने जा रहाहै। 25 जुलाई को आयोजित होने वाला कलाकृति 2.0  शहर के उभरते फैशन डिजाइनर्स, महिला उद्यमियों और रचनात्मक प्रतिभाओं को अपनी कला, अपने डिज़ाइन और अपनी पहचान लोगों के सामने प्रस्तुत करने का अवसर देगा। यह आयोजन प्रीतमलाल दुआ सभागार, इंदौर  में  प्रातः 11 बजे से आयोजित  होगा।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों द्वारा तैयार किए गए परिधानों की प्रदर्शनी, फैशन शो, क्रिएटिव स्टॉल, लाइव गतिविधियां, प्रेरणादायक संवाद,सम्मान समारोह तथा स्थानीय उद्यमियों के प्रदर्शन शामिल होंगे। आयोजन का उद्देश्य केवल फैशन को प्रदर्शित करना नहीं, बल्कि इंदौर के रचनात्मक समुदाय को एक साझा मंच प्रदान करना है। इस पहल का आयोजन स्किलइनएबॉक्स द्वारा किया जा रहा है, जो पिछले कुछ वर्षों से इंदौर सहित देशभर में फैशन एवं स्किल आधारित शिक्षा के माध्यम से युवाओं, विशेषकर महिलाओं, को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कार्य कर रहा है। संस्था का मानना है कि प्रतिभा केवल बड़े शहरों तक सीमित नहीं है; अवसर मिलने पर इंदौर जैसे शहरों के युवा भी राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकते हैं।

संस्था के संस्थापक श्री प्रतीक भारद्वाज ने कहा,  “इंदौर में प्रतिभा की कभी कमी नहीं रही। जरूरत केवल ऐसे मंचों की है जहाँ युवा अपने हुनर को लोगों तक पहुँचा सकें। कलाकृति 2.0 उसी दिशा में एक प्रयास है जहाँ सीखने वाले केवल दर्शक नहीं, बल्कि अपने काम के साथ मंच पर खड़े होंगे। हमारा उद्देश्य फैशन सीखाने के साथ-साथ आत्मविश्वास, पहचान और उद्यमिता को भी बढ़ावा देना है। “

आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम में शहर के विद्यार्थी, अभिभावक, फैशन प्रेमी, स्थानीय व्यवसायी, उद्योग विशेषज्ञ एवं आम नागरिक शामिल होंगे। प्रवेश सभी के लिए निःशुल्क रखा गया है। कार्यक्रम  के मुख्य आकर्षण – युवा फैशन डिजाइनर्स द्वारा तैयार कलेक्शन की प्रदर्शनी, फैशन शो एवं रनवे प्रस्तुति,  महिला उद्यमियों एवं स्थानीय ब्रांड्स के स्टॉल,  रचनात्मक गतिविधियों एवं अनुभवात्मक ज़ोन , विशेषज्ञों के साथ संवाद,  सम्मान समारोह एवं  नेटवर्किंग एवं करियर मार्गदर्शन रहेंगे।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Globa