राज्य कृषि समाचार (State News)पशुपालन (Animal Husbandry)

एक गाय पालने पर मिलेंगे 900 रुपए

(दिलीप दसौंधी, मंडलेश्वर)।

21 नवम्बर 2022, भोपालएक गाय पालने पर मिलेंगे 900 रुपए – कृषि विज्ञान केंद्र खरगोन में गत दिनों जिले के प्राकृतिक व जैविक खेती करने वाले किसानों के लिए संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री दर्शन सिंह चौधरी, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री राजेंद्र सिंह राजपूत, प्रदेश महामंत्री श्री पुरुषोत्तम शर्मा, जिला अध्यक्ष श्री महेश गुर्जर, महामंत्री श्री संतोष चौहान, कृषि वैज्ञानिक एवं बड़ी संख्या में किसान उपस्थित थे।

Advertisement
Advertisement

इस कृषक गोष्ठी में वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ. जी. एस. कुलमी, सह संचालक अनुसंधान डॉ. व्हाय. के. जैन, डॉ. संजीव वर्मा, डॉ. आरके सिंह, डॉ. सुनील त्यागी, श्री विनोद मित्तोलिया, कृषि विभाग से श्री पी. एस. बार्चे ने किसानों को प्राकृतिक एवं जैविक खेती संबंधी जानकारी दी। प्राकृतिक एवं जैविक खेती करने में किसानों के समक्ष आ रही समस्याओं को श्री चौधरी के समक्ष किसानों द्वारा रखा गया जिसके समाधान के लिए उन्होंने सरकार स्तर पर बात करने की बात कही। डॉ. आरके सिंह ने कृषक जगत को बताया कि इस कृषक संगोष्ठी में 44 किसानों ने सहभागिता की। भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री दर्शन सिंह चौधरी ने किसानों से अधिक संख्या में प्राकृतिक खेती को अपनाने का आह्वान किया। श्री चौधरी ने बताया कि शासन द्वारा एक गाय को पालने पर गौपालक को 900 रु प्रति माह दिए जाने का प्रावधान किया गया है।

महत्वपूर्ण खबर: निजी उर्वरक विक्रेताओं की दुकान पर शासकीय सेवक तैनात

Advertisement8
Advertisement
Advertisements
Advertisement5
Advertisement