मध्यप्रदेश के 6 जिलों में भारी वर्षा का येलो अलर्ट जारी
09 जुलाई 2026, इंदौर: मध्यप्रदेश के 6 जिलों में भारी वर्षा का येलो अलर्ट जारी – मौसम केंद्र , भोपाल से मिली जानकारी के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान, मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम , ग्वालियर , चंबल, जबलपुर, सागर संभागों, के जिलों में अधिकांश स्थानों पर, भोपाल, इंदौर, उज्जैन संभागों, के जिलों में अनेक स्थानों पर; शहडोल संभाग के जिलों में कुछ स्थानों पर; रीवा संभाग के जिलों में कहीं – कहीं वर्षा दर्ज़ की गई ।भारी वर्षा झिरन्या 95.0, पलेरा 72.0 और अटेर में 70.2 मिमी दर्ज़ की गई। पूर्वी मप्र में सर्वाधिक वर्षा अनूपपुर में 229.1 मिमी तथा पश्चिमी मप्र में आगर मालवा में 310.6 मिमी दर्ज़ की गई। 1 जून से 9 जुलाई तक दीर्घावधि औसत से मप्र में + 10 % अधिक वर्षा हुई है। पूर्वी मप्र में औसत से -9 % कम तथा पश्चिमी मप्र में औसत से +29 % अधिक वर्षा हुई है।
मौसमी परिस्थितियां – आज 9 जुलाई को दक्षिण -पश्चिम मानसून उत्तरी अरब सागर , राजस्थान ,हरियाणा और पंजाब के बचे हुए हिस्सों में और आगे बढ़ गया है तथा निर्धारित तिथि 8 जुलाई के एक दिन बाद पूरे देश को कवर कर लिया है। सुस्पष्ट निम्न दाब क्षेत्र, उत्तर -पश्चिम मध्य प्रदेश और उससे सटे दक्षिण -पश्चिम -उत्तर प्रदेश पर बना हुआ है। इसके अलावा चक्रवाती परिसंचरण , अपतटीय ट्रफ और पश्चिमी विक्षोभ एक ट्रफ के रूप में बने होने से मानसून की गतिविधियां पूरे देश में सक्रिय है।
पूर्वानुमान – मौसम केंद्र ने दतिया , भिंड , पन्ना , छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी जिलों में कहीं -कहीं भारी वर्षा का येलो अलर्ट जारी किया है। साथ ही , झंझावात / वज्रपात के साथ 40 -50 किमी / घंटे की रफ़्तार से झोंकेदार हवाएं चलने का पूर्वानुमान व्यक्त किया है। जबकि बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, अनुपपुर, शहडोल, उमरिया , डिंडोरी , जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी , मंडला, बालाघाट और पांढुर्ना जिलों में कुछ स्थानों पर, भोपाल, विदिशा , रायसेन, सीहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन , इंदौर, रतलाम, उज्जैन , देवास, शाजापुर, आगर, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर , मुरैना, श्योपुरकलां, सिंगरौली , सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, कटनी, पन्ना , दमोह, सागर और मैहर जिलों में कहीं -कहीं अनेक स्थानों पर तथा दतिया , भिंड , छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी जिलों में अधिकांश स्थानों पर कहीं -कहीं अधिकांश स्थानों पर वर्षा होगी या गरज -चमक के साथ बौछारें पड़ेंगी।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agricultu

