मध्यप्रदेश के 6 जिलों में भारी वर्षा का येलो अलर्ट जारी
20 जुलाई 2026, इंदौर: मध्यप्रदेश के 6 जिलों में भारी वर्षा का येलो अलर्ट जारी – मौसम केंद्र , भोपाल से मिली जानकारी के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान, देश के नर्मदापुरम एवं जबलपुर संभागों के जिलों में अधिकांश स्थानों पर; शहडोल एवं सागर संभागों के जिलों में अनेक स्थानों पर; भोपाल, ग्वालियर एवं रीवा संभागों के जिलों में कुछ स्थानों पर; इंदौर, उज्जैन एवं चंबल संभागों के जिलों में कहीं – कहीं वर्षा दर्ज़ की गई। छतरपुर, टीकमगढ़, सिवनी एवं दमोह जिलों में भारी वर्षा हुई। मध्यप्रदेश में 1 जून से 20 जुलाई तक दीर्घावधि औसत से -17 % कम वर्षा हुई। पूर्वी मप्र में औसत से -22 % कम और पश्चिमी मप्र में औसत से -12 % कम वर्षा हुई है।
मौसमी परिस्थितियां – मानसून ट्रफ अब श्री गंगानगर, रोहतक, हरदोई, वाराणसी, डाल्टन गंज, पुरुलिया और दीघा से होकर उत्तर -पूर्व बंगाल की खाड़ी की ओर विस्तृत है। देश के विभिन्न हिस्सों में वायु चक्रवाती परिसंचरण बने हुए हैं , इनमें पंजाब और आसपास के क्षेत्रों में ,दक्षिण -पश्चिम उत्तर प्रदेश ,उत्तर झारखंड और इससे सटे बिहार , दक्षिण पश्चिम राजस्थान ,पश्चिम -मध्य बंगाल की खाड़ी एवं उससे सटे उत्तर तटीय आंध्रप्रदेश शामिल हैं। पश्चिम – मध्य बंगाल की खाड़ी एवं उत्तर तटीय आंध्र प्रदेश के ऊपरी वायु चक्रवाती परिसंचरण से एक द्रोणी (Trough) निकल रही है, जो दक्षिण ओडिशा , दक्षिण छत्तीसगढ़, तेलंगाना, मध्य महाराष्ट्र , मराठवाड़ा तथा दक्षिण गुजरात से होते हुए उत्तर -पूर्व अरब सागर तक फैली हुई है।
पूर्वानुमान – मौसम केंद्र ने भोपाल, सीहोर, राजगढ़, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन , बड़वानी, आलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, उज्जैन , देवास, शाजापुर जिलों में कहीं -कहीं , विदिशा , रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, गुना, छिंदवाड़ा एवं पांढुर्ना जिलों में कुछ स्थानों पर ,अशोकनगर, शिवपुरी , ग्वालियर , मुरैना, श्योपुर कलां, सिंगरौली , सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, अनुपपुर, शहडोल, उमरिया , डिंडोरी , कटनी, जबलपुर, नरसिंह पुर, सिवनी , मंडला, बालाघाट, दमोह, सागर, मैहर जिलों में अनेक स्थानों पर , दतिया , भिंड , पन्ना , छतरपुर, टीकमगढ़और निवाड़ी जिलों में अधिकांश स्थानों पर वर्षा होगी या गरज -चमक के साथ बौछारें पड़ेंगी। भिंड , मुरैना, अनुपपुर, बालाघाट, छतरपुर और टीकमगढ़ जिलों में कहीं -कहीं झंझावात / वज्रपात एवं झोंकेदार हवाओं के साथ भारी वर्षा का येलो अलर्ट जारी किया गया है। रतलाम, आगर, मंदसौर और नीमच जिले शुष्क रहेंगे।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

