मध्यप्रदेश के 10 जिलों में भारी वर्षा का येलो अलर्ट जारी
14 सितंबर 2026, इंदौर: मध्यप्रदेश के 10 जिलों में भारी वर्षा का येलो अलर्ट जारी – मौसम केंद्र , भोपाल से मिली जानकारी के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान मध्यप्रदेश के भोपाल, इंदौर, नर्मदा पुरम , उज्जैन संभाग के जिलों में अधिकांश स्थानों पर, ग्वालियर , जबलपुर, सागर संभाग के जिलों में अनेक स्थानों पर; चंबल, रीवा, शहडोल संभाग के जिलों में कहीं -कहीं वर्षा दर्ज़ की गई। 1 जून से 14 सितंबर तक दीर्घावधि औसत से मध्यप्रदेश में -6 % कम वर्षा हुई। पूर्वी मप्र में औसत से -1 % कम तथा पश्चिमी मप्र में औसत से -11 % कम वर्षा हुई। खिलचीपुर में अति भारी वर्षा के साथ सर्वाधिक 124.6 मिमी वर्षा दर्ज़ की गई।
वर्षा के प्रमुख आंकड़े – अंजड़ 108.0, झाबुआ 86.1, जोबट 80.2, गौतमपुरा 70.6, सनावद 70.0, बदनावर 67.1, चाचरिया पाटी 64.0, देपालपुर 62.5, जीरापुर 62.0, पेटलावद 54.4, राजगढ़ 52.1, कट्ठीवाडा 50.2, कन्नौद 48.0, हरसूद 47.0, सी तामऊ 43.7, पानसेमल 43.0, बिछुआ 42.2, नलखेडा 39.0, जाव रा 39.0, खरगोन 38.4, मोहगांव 37.3, पांढुर्ना 37.0, जैसी नगर 36.2, खातेगांव 36.0, बाजना 35.0, आष्टा 35.0, मनावर 34.0, सुसनेर 33.0, आलोट 33.0, उदयगढ 32.2, प्रभातपट्टन 32.2, सौसर 31.5, बनखेड़ी 31.4, राणापुर 31.1, कोलार 31.0, बडवाह 31.0, कयामपुर 31.0, लाल बर्रा 30.4, खंडवा 30.0, मल्हारगढ 30.0, नालछा 29.2, बाग 29.0, खालवा 29.0, बागली 28.0, सुहागपुर- नर्मदापुरम 27.0, बडनगर 27.0, तिरला 26.0, चांद 25.2, पचोर 25.0, रतलाम 25.0, सोनकच्छ 24.0, पिपलोदा 24.0, भीकनगांव 23.0, भगवानपुरा 23.0, पचमढ़ी 23.0, नबी बाग 22.6, खैरलांजी 22.4, ब्यावरा 22.3, रामा 22.0, सेगांव 22.0, ताल 22.0, बरघाट 21.3, वारासिवनी 21.2, आगर 21.0, बड़वानी 21.0, चाचौडा 21.0, महू 21.0, झिरन्या 21.0, तराना 21.0, सेंधवा 20.0, उदयनगर 20.0, सुवासरा 20.0, काला पीपल 20.0, बिरसा 19.3, मुलताई 19.0, मेघनगर 19.0, गुलाना 19.0, भानपुरा 18.4, शाहपुर 18.0, टोंकखुर्द 18.0, निसरपुर 18.0, सीहोर 18.0, हरदा 17.8, धार 17.7, गरोठ 17.4, रहटगााँव 17.2, खाचरौद 17.0, निवाली 16.6, आलीराजपुर 16.4, भो पाल 16.0, पीथमपुर 16.0, उमरेठ 15.6, थांदला 15.6, हर्राई 15.2, पाट 15.0, इंदरगढ 15.0, उमरबन 15.0, भावगढ 15.0, कु रई 15.0 और टीकमगढ में 15.0 मिमी वर्षा दर्ज़ की गई।
मौसमी परिस्थितियां – दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी के लिए परिस्थितियां अनुकूल हो रही हैं और 19 सितंबर 2026 के आसपास पश्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों से दक्षिण -पश्चिम मानसून की वापसी शुरू होने की संभावना है। दक्षिण -पूर्वी राजस्थान एर्ं उससे लगे गुजरात क्षेत्र तथा दक्षिण -पश्चिम मध्य प्रदेश के ऊपर बना निम्न दबाव का क्षेत्र अब दक्षिण -पूर्वी राजस्थान एवं उससे लगे उत्तरी गुजरात के ऊपर स्थित है। इससे संबंधित चक्रवाती परिसंचरण भी विस्तृत है। मानसून ट्रफ अब नलिया , दक्षिण -पूर्वी राजस्थान एवं उससे लगे उत्तरी गुजरात के ऊपर स्थित निम्न दबाव क्षेत्र के केंद्र, राजगढ़ , दमोह, पेंड्रा रोड़ , राउरकेला एवं दीघा से होकर गुजर रही है तथा दक्षिण -पूर्व दिशा में उत्तर -पश्चिम बंगाल की खाड़ी तक विस्तृत है। ट्रफ अब पूर्व -मध्य अरब सागर से झारखंड तक गुजरात, मध्य प्रदेश एवं उत्तरी छत्तीसगढ़ से होकर गुजर रही है। उत्तर -पश्चिम बंगाल की खाड़ी एवं आसपास के क्षेत्र में ऊपरी वायु का चक्रवातीय परिसंचरण अब उत्तर- पश्चिम बंगाल की खाड़ी तथा उससे लगे उत्तरी ओडिशा एवं पश्चिम बंगाल के तटीय क्षेत्रों के ऊपर स्थित है। पश्चिमी विक्षोभ , मध्य क्षोभमंडल पछुआ हवाओं में एक ट्रफ के रूप में स्थित है।
पूर्वानुमान – मौसम केंद्र ने रायसेन, राजगढ़ , नर्मदापुरम, झाबुआ, रतलाम, उज्जैन, आगर, मंदसौर, नीमच और गुना जिलों में कहीं -कहीं भारी वर्षा का येलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में झंझावात / वज्रपात और झोंकेदार हवाएं ( 30 -40 किमी / घंटा ) चलने की संभावना है। जबकि सिंगरौली , सीढ़ी , रीवा , मऊ गंज , सतना, अनुपपुर, शहडोल , उमरिया और मैहर जिलों में कहीं -कहीं ,बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन , शिवपुरी , ग्वालियर , दतिया , भिंड , मुरैना, श्योपुरकलां, डिंडोरी , कटनी , जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाडा, सिवनी , मंडला, बालाघाट, पन्ना, दमोह , छतरपुर, टीकमगढ, निवाड़ी और पांढुर्ना जिलों में कुछ स्थानों पर तथा भोपाल, विदिशा , रायसेन, सीहोर , राज गढ, नर्मदा पुरम, बड़वानी , आ लीराज पुर, झाबुआ, धार , इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोक नगर और सागर जिलों में अनेक स्थानों पर वर्षा होगी या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ेंगी। इन जिलों में झंझावात / वज्रपात और झोंकेदार हवाएं ( 30 -40 किमी / घंटा ) चलने की भी संभावना है।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

