Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

मध्यप्रदेश के 13 जिलों में भारी वर्षा का येलो अलर्ट जारी

18 अगस्त 2025, इंदौर: मध्यप्रदेश के 13 जिलों में भारी वर्षा का येलो अलर्ट जारी – मौसम केंद्र , भोपाल से मिली जानकारी के अनुसार पिछले  24  घंटों  के दौरान,  मध्यप्रदेश  के भोपाल, चंबल, रीवा संभागों के जिलों में कहीं- कही; नर्मदापुरम,  उज्जैन , जबलपुर, शहडोल, सागर संभागों के जिलों में कुछ स्थानों पर; ग्वालियर  संभाग के जिलों में  अनेक स्थानों पर; इंदौर संभाग के जिलों में  अधिकांश स्थानों पर वर्षा  दर्ज़ की गई एवं शेष सभी संभागों के जिलों में मौसम  मुख्यतः  शुष्क रहा।

वर्षा के प्रमुख आंकड़े ( मि मी में ) – भगवानपुरा 72.0,  सोंड वा 62.0, बुरहानपुर 59.4, भाभरा 52.0, रावटी 52.0, ठीकरी 51.0, निवाली 47.8, अंजड़ 40.0, खंडवा 38.0, बिजाडंडी 37.5, हरसूद 35.0,राणापुर 33.1, धार 32.0, राजपुर 30.0, माड़ा 27.0, खालवा 26.0, सरदारपुर 25.2,  सेंधवा  24.0,  कट्ठी वाड़ा 23.0, मेघनगर 23.0, सिहोरा 22.1,  डही  22.0, टीकमगढ़ 22.0, बदनावर 20.2, ईसागढ़ 20.0,कुक्षी  20.0, कसरावद 20.0,  तेन्दुखेड़ा- नरसिंहपुर 19.0, ति रला 18.0, बलदेवगढ़ 18.0, निसरपुर 17.3, पानसेमल 17.0, झाबुआ 16.2, मुंगावली 16.0, बड़वानी 16.0, रहटगाँव 16.0,  जयसिंह नगर 16.0, नरवर16.0, बड़ागांव धसान 16.0, मझौली 15.8, बरगी 15.2, आरोन 15.0, पुनासा बांध 15.0, धुंधड़का 15.0, लांजी 14.8, किरनापुर 14.0,   चाचरिया  पाटी 14.0, नेपानगर 14.0, श्यो पुर 14.0, लखनादौन 13.1, बमोरी12.0, मनासा 12.0, खरगापुर 12.0, करेरा 11.4,  जोबट  11.3, अमरकं टक 11.0, पेटलावद 10.8, सांवेर 10.3, मुलताई 10.0, पिछोर 10.0, वरला 9.0, बि जावर 9.0,  से गांव 9.0, जावर 9.0,  पनागर 8.6,सोहागपुर-शहडोल 8.0, रामा 7.3, उदयगढ़ 7.2, बालाघाट 7.0, छपारा 7.0, देपालपुर 6.8, बरेला 6.3, अलीराजपुर 6.0, गंधवानी 6.0, बड़वाह 6.0, बाजना 6.0, बीना 6.0, शिवपुरी 6.0, बदरवास 6.0, आगर5.0, अशोकनगर 5.0, खकनार 5.0, जबेरा 5.0,  धरमपुरी  टप्पा 5.0, जावद 5.0, जावरा 5.0, बुढ़ार 5.0, पोहरी 5.0, मोहनगढ़ 5.0, बड़नगर 5.0, पाली 4.6, नालछा 4.2,  उमरिया पान 4.2, देवास 4.0, भावगढ़4.0, ताल 4.0, शाहगढ़ 4.0, गोहपाŝ 4.0, लि धौरा 4.0, हरदा 3.8, महू  3.5, गौतमपुरा 3.4, वारासिवनी  3.2, बि छु आ 3.2, कुरवाई 3.2, तिरोड़ी 3.1, चंदेरी 3.0, पाटी 3.0,  महेश्वर  3.0,  नरसिंहपुर 3.0,सैलाना 3.0, नटेरन 3.0, छतरपुर 2.8, थांदला 2.6, शाहपुरा-जबलपुर 2.5, मलाजखंड 2.2, कटंगी 2.2, छिंदवाड़ा 2.2, चौराई 2.2, गुना 2.2,  वेंकटनगर 2.0, लाल बर्रा  2.0  और  घोड़ाडोंगरी  में 2.0. मि मी वर्षा दर्ज़  की गई। खरगोन जिले में भारी वर्षा हुई। 1 जून से 18 अगस्त तक मप्र में दीर्घावधि औसत से 23 % अधिक वर्षा हो चुकी है। पूर्वी मप्र में औसत से 27 % तथा पश्चिमी मप्र में औसत  से 19  % अधिक वर्षा हो चुकी है।

मौसमी परिस्थितियां –  एक सुस्पष्ट निम्न दाब क्षेत्र  पश्चिम मध्य और  संलग्न  पश्चिमोत्तर  बंगाल की खाड़ी और  उत्तरी आंध्र प्रदेश -दक्षिण ओडिशा तटों पर बना हुआ है। है, इससे जुड़ा  चक्रवातीय परिसंचरण भी सक्रिय है। इसके  पश्चिम – उत्तर – पश्चिम  की ओर बढ़ने और अगले 12 घंटों के दौरान एक अवदाब(Depression)  में परिवर्तित  होने तथा 19 अगस्त  की दोपहर के आसपास  दक्षिण ओडिशा – उत्तर आंध्र प्रदेश  तटों को पार करने की संभावना है।  मानसून ट्रफ , नलिया , जलगाँव,  ब्रह्मपुरी, जगदलपुर,  पश्चिम मध्य  और  संलग्न  पश्चिमोत्तर  बंगाल की खाड़ीऔर उत्तरी आंध्र प्रदेश – दक्षिण ओडिशा  तटों पर बने  सुस्पष्ट निम्न दाब क्षेत्र के  केंद्र , फिर  पूर्व – दक्षिण  पूर्व  की ओर पूर्व मध्य  बंगाल की खाड़ी तक विस्तृत है।  विदर्भ और निकटवर्ती क्षेत्रों  पर बना ऊपरी हवा का  चक्रवातीय परिसंचरण  उपरोक्त ट्रफ में  विलीन हो गया है।  एक  ऊपरी हवा का  चक्रवातीय परिसंचरण  पूर्वोत्तर  अरब सागर और संलग्न  गुजरात के ऊपर सक्रिय है। विरूपक  हवाओं का  क्षेत्र  ( शियर जोन ) भी बना हुआ है।  पूर्व – पश्चिम , ट्रफ  पश्चिम मध्य  और  संलग्न   पश्चिमोत्तर  बंगाल की खाड़ी और उत्तरी  आंध्र प्रदेश – दक्षिण  ओडिशा  तटों पर बने  सुस्पष्ट निम्न दाब क्षेत्र के अलावा दो चक्रवातीय परिसंचरण भी सक्रिय हैं।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

पूर्वानुमान – मौसम केंद्र ने  नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा,  खरगोन , बड़वानी, अलीराजपुर, धार, छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट और  पांढुर्ना जिलों में झंझावात / वज्रपात के साथ कहीं -कहीं भारी वर्षा का येलो अलर्ट जारी किया गया है। बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगौन, बड़वानी, अलीराजपुर, धार और पांढुर्ना जिलों में अनेक स्थानों पर वर्षा होगी। राज्य के शेष जिलों में कुछ / अनेक स्थानों पर झंझावात / वज्रपात के साथ  वर्षा होगी  या गरज चमक के साथ  बौछारें पड़ेंगी।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com