राज्य कृषि समाचार (State News)

मध्यप्रदेश के 14 जिलों में भारी वर्षा का येलो अलर्ट जारी

08 अगस्त 2025, इंदौर: मध्यप्रदेश के 14 जिलों में भारी वर्षा का येलो अलर्ट जारी –  मौसम केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार  पिछले 24 घंटों  के दौरान मध्य प्रदेश के भोपाल, इंदौर,  ग्वालियर, जबलपुर, शहडोल, सागर संभागों के जिलों में कहीं-कहीं; रीवा संभाग के जिलों में अधिकांश स्थानों पर वर्षा दर्ज़ की गई एवं शेष सभी संभागों के जिलों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहा।

वर्षा के प्रमुख आंकड़े ( मि मी में ) – रीवा-शहर 102.2, बरहाई 76.0, हनुमना 72.0, मऊगंज 66.4, नईगढ़ी 50.0, रामपुर बाघेलान 47.3, बरही 47.0,  सेमरिया 42.0, गुढ़ 35.0, सिरमौर 35.0,रायपुर  कर्चुलियान  29.0, रीवा- हुजूर  28.0, सतना 26.7,  बीरसिंहपुर  26.6, चंदेरी 25.0, चुरहट 25.0, रामपुर 22.6, मझौली 21.0, तिरोड़ी 20.2, सिंहावल 18.2, सोहावल 17.0, माड़ा 17.0, जैसो16.8, सरई 16.2, जीरापुर 16.0, मनगवां 15.0, जवा 15.0, सीधी  14.2, खनियाधाना 13.0, देवसर 13.0, पिछोर 12.0, पोहरी 11.0,  चंदिया   10.4, त्योंथर  10.0, कटंगी 8.8,  वारा सिवनी  8.3,लव कुश नगर 8.0, कुसमी 8.0, उमरिया  6.4, बालाघाट 6.2, बि लहरी 6.0,  नसरुल्ला गंज 6.0, चितरंगी  6.0,सि गौड़ी 5.4,  ब्यो हारी 5.0, सिंगरौली  5.0, खैरलांजी 4.1, नागौद 4.1, लाल बर्रा  4.0, विजयराघवगढ़ 3.0, मानपुर 2.5, करकेली 2.5, रामनगर 2.4, राजनगर 2.0, गुना 2.0,  देवेंद्र नगर 2.0, मवई 1.6, लांजी 1.0, बुरहानपुर  1.0, कटनी 1.0, बड़वारा 1.0, ढीमरखेड़ा 1.0, जबलपुर0.8, पाटी 0.4  और  बि रसा में  0.2  मि मी वर्षा दर्ज़ की गई। रीवा, सीधी और मऊगंज जिलों में भारी वर्षा हुई। 1 जून से 8  अगस्त तक दीर्घावधि औसत से मप्र में 34  % अधिक वर्षा हो चुकी है। पूर्वी मप्र में औसत से 38  % अधिक और पश्चिमी मप्र में औसत से 29  % अधिक वर्षा हो चुकी है।

मौसमी परिस्थितियां –  वर्तमान में मानसून ट्रफ,  मध्य समुद्र तल पर फिरोजपुर , चंडीगढ़, देहरादून,खीरी, पटना, बांकुरा, दीघा से होकर  पूर्व – दक्षिण – पूर्व  की ओर पूर्वोत्तर बंगाल की खाड़ी तक विस्तृत है। एक  ट्रफ  पूर्वोत्तर उत्तर प्रदेश से  दक्षिण बांग्लादेश  तक बि हार, झारखंड, गंगीय  पश्चिम  बंगाल के उत्तरी भागों तक विस्तृत है। 13  अगस्त ˑ के आसपास  पश्चिमोत्तर  और संलग्न  पश्चिम – मध्य बंगाल की खाड़ी  में
एक निम्न  दबाव क्षेत्र बनने की संभावना है।

पूर्वानुमान – मौसम केंद्र ने  ग्वालियर, दतिया, भिंड,  मुरैना, श्योपुरकलां,रीवा,मऊगंज,सतना, कटनी,पन्ना, दमोह,छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी जिलों में झंझावात / वज्रपात के साथ भारी वर्षा का येलो अलर्ट जारी किया है। जबकि बुरहानपुर, खरगौन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम,  उज्जैन , मंदसौर और  नीमच जिलों में कहीं -कहीं ,वहीं भोपाल, विदिशा , रायसेन, सीहोर , राजगढ़,  नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, खंडवा, देवास, शाजापुर, आगर, गुना, अनुपपुर , शहडोल , उमरिया , डिंडोरी , जबलपुर,नरसिंहपुर और सागर जिलों में कुछ स्थानों पर ,अशोकनगर, शिवपुरी,  श्योपुरकलां,सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, कटनी, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, पन्ना , दमोह, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, मैहर और पांढुर्ना जिलों में अनेक स्थानों पर तथा  ग्वालियर ,  दतिया , भिंड और  मुरैना जिलों में अधिकांश स्थानों पर वर्षा होगी या गरज -चमक के साथ बौछारें पड़ेंगी।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्रामव्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com