राज्य कृषि समाचार (State News)

यशोदा को मत्स्य संपदा योजना से हुई 4 लाख की आय

09 नवंबर 2025, बालाघाट: यशोदा को मत्स्य संपदा योजना से हुई 4 लाख की आय – बालाघाट जिले के परसवाड़ा विकासखंड के ग्राम फंडकी की यशोदा गौतम को प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना का लाभ मिला है और वह अपने पति छगनलाल गौतम के साथ अपने खेत में मछली पालन का काम करने लगी है। अब उसे मत्स्य पालन से 04 लाख रुपये की आय होने लगी है।

Advertisement1
Advertisement

एक साधारण परिवार से संबंध रखने वाली यशोदा अपने पति के साथ खेत में परंपरागत रूप से धान की खेती करते आ रही थी। इससे किसी तरह परिवार का मात्र गुजारा हो पाता था। ऐसे में उन्हें मत्स्य पालन विभाग के अधिकारियों ने मछली पालन का कार्य शुरू करने की सलाह दी। इस पर उन्होंने अपने खेत में मछली पालन के लिए तालाब बनाने का निर्णय कर लिया।मत्स्योद्योग विभाग द्वारा प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के अंतर्गत तालाब निर्माण के लिए यशोदा के नाम से 05 लाख रुपये की राशि मंजूर की गई । इस राशि से यशोदा के खेत में वर्ष 2021-22 में तालाब बन कर तैयार हो गया है। इसमें मत्स्योद्योग विभाग द्वारा यशोदा को 03 लाख 30 हजार रुपये का अनुदान दिया गया है।

तालाब निर्माण के पश्चात यशोदा बाई अपने पति छगनलाल गौतम के साथ मछली पालन का कार्य करने लगी है। तालाब में उनके द्वारा मेजर कार्प मछली 10 हजार स्टैंडर्ड फ्राय का संचयन किया गया। जिसमें पहली बार में ही 4 टन मत्स्य उत्पादन किया गया है। इससे उन्हें 4 लाख रुपये से अधिक की आय हुई है। धान की खेती से उन्हें इतनी आय कभी नहीं हुई थी। यशोदा एवं उसके पति छगनलाल द्वारा मत्स्यपालन के साथ-साथ बकरी पालन का कार्य भी किया जा रहा है। वे अपने मछली पालन के कार्य को और भी बड़ा स्वरूप देना चाहते हैं। उनका यह कार्य परसवाड़ा क्षेत्र के अन्य लोगों को भी मत्स्य पालन कार्य अपनाने के लिए प्रेरित कर रहा है।

Advertisements
Advertisement3
Advertisement

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisement8
Advertisement
Advertisements
Advertisement5
Advertisement