Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने देवास में 172 करोड़ रूपये के विकास कार्यो का भूमि-पूजन और लोकार्पण किया

07 अगस्त 2024, देवास: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने देवास में 172 करोड़ रूपये के विकास कार्यो का भूमि-पूजन और लोकार्पण किया – मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने देवास में 172 करोड़ रूपये के विकास कार्यो का भूमि-पूजन और लोकार्पण किया। इसमें अमृत योजना में 151.90 करोड़ रूपये के 8 विकास कार्यो का भूमि-पूजन और जिला चिकित्सालय परिसर देवास में 20 करोड़ रूपये की लागत से बने नवीन 100 बिस्तरीय मेटरनिटी अस्पताल का लोकार्पण किया। मेटरनिटी अस्पताल में जिले की महिलाओं को आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं मिलेगी। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि देवास, इंदौर, उज्जैन और धार जिले के औद्योगिक विकास के लिये संयुक्त कार्य-योजना बनाई जायेगी। 

वहीँ, लघु भारती द्वारा आयोजित अखिल भारतीय उद्यमी सम्मेलन को संबोधित  करते हुए मुख्यमंत्री ने एलान किया कि मध्यप्रदेश में उद्योग स्थापना के लिए आवश्यक अनुमतियां शीघ्र प्रदान करने के लिए कलेक्टर कार्यालय में एक पृथक प्रकोष्ठ बनाया जाएगा। अनुमतियां शीघ्र प्रदान करने की जिम्मेदारी कलेक्टर की होगी।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com