Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

मध्य प्रदेश के सोयाबीन किसानों के लिए बड़ी खबर, सोयाबीन का मॉडल रेट घोषित

08 नवंबर 2025, भोपाल: मध्य प्रदेश के सोयाबीन किसानों के लिए बड़ी खबर, सोयाबीन का मॉडल रेट घोषित – राज्य सरकार ने भावांतर योजना के तहत सोयाबीन का मॉडल रेट ₹4020 प्रति क्विंटल तय कर दिया है।

मुख्यमंत्री ने घोषणा की है कि जिन किसानों को मंडियों में एमएसपी से कम भाव मिला है, उन्हें अंतर की राशि 13 नवंबर से बैंक खातों में जारी की जाएगी।

सोयाबीन खरीदी का कार्य 24 अक्टूबर से चल रहा है और यह अभियान 15 जनवरी 2026 तक जारी रहेगा। केवल वे किसान लाभ के पात्र होंगे जिन्होंने ई-उपार्जन एवं भावांतर योजना के लिए समय पर पंजीयन कराया है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

योजना अनुसार पंजीकृत किसानों को सरकार प्रति हेक्टेयर अधिकतम 10.044 क्विंटल तक सोयाबीन पर भावांतर राशि देगी।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

मॉडल रेट प्रतिदिन मंडी परिस्थितियों के आधार पर निर्धारित किया जाएगा। जिस दिन किसान अपनी उपज बेचेंगे, उसी दिन घोषित मॉडल रेट के अनुसार भावांतर राशि की गणना होगी।

सरकार का दावा है कि इस कदम से किसानों को बाज़ार में दाम गिरावट का सीधा संरक्षण मिलेगा और उनकी आय में स्थिरता आएगी।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture