Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

राजस्थान के किसानों की दूर हुई चिंता, खराब फसलों का आकलन, मिलेगी सहायता

15 सितम्बर 2025, भोपाल: राजस्थान के किसानों की दूर हुई चिंता, खराब फसलों का आकलन, मिलेगी सहायता – राजस्थान के उन किसानों की चिंता को सरकार ने दूर किया है जिनकी फसल अत्याधिक बारिश और बाढ़ के कारण खराब हो गई है। सरकार अब खराब  फसलों का आंकलन कर पीड़ित किसानों को आर्थिक सहायत मुहैया कराएगी।

राजस्थान के संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल ने विधानसभा में कहा कि प्रदेश में अतिवृष्टि से फसलों को हुए नुकसान को देखते हुए मुख्यमंत्री द्वारा प्रत्येक जिले में गिरदावरी, विशेष गिरदावरी करवाने तथा नुकसान का आकलन करने के लिए जिला कलेक्टरों को निर्देश दिये गए हैं। उन्होंने कहा कि खराबे का आकलन कर किसानों को नियमानुसार सहायता दी जाएगी।

उन्होंने कहा कि जिलों के प्रभारी मंत्रियों, प्रभारी सचिवों और जिला कलेक्टरों द्वारा फसल खराबे का आकलन किया गया है। मुख्यमंत्री महोदय ने भी इस संबंध में सभी प्रभारी मंत्रियों और सचिवों की बैठक ली है। उन्होंने कहा कि खराबे की रिपोर्ट के आधार पर सहायता राशि दी जाएगी संसदीय कार्य मंत्री ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र मेड़ता में माह जून व जुलाई, 2025 में अतिवृष्टि से फसल खराबा नहीं होने से सर्वे या गिरदावरी नहीं करवाई गयी। वर्तमान में गिरदावरी कार्य जारी है। उन्होंने कहा कि गिरदावरी कार्य पूर्ण होने के पश्चात फसल नुकसान की स्थिति पाई जाती है, तो आपदा प्रबंधन एवं सहायता विभाग द्वारा एसीडीआरएफ नॉर्म्स के अनुसार आदान-अनुदान वितरण की कार्यवाही की जाएगी।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें