Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

विश्व मसाला कांग्रेस 16 फरवरी से मुंबई में

17 जनवरी 2023,  मुम्बई । विश्व मसाला कांग्रेस 16 फरवरी से मुंबई में – भारत को विश्व का ‘मसाला कटोरा’ कहा जाता है। यह कई प्रकार के गुणवत्तापूर्ण, दुर्लभ तथा चिकित्सकीय मसालों का उत्पादन करता है। भारतीय मसालों के अंतरराष्ट्रीय व्यापार को बढ़ावा देने के लिए नए अवसर पैदा करने के उद्वेश्य से, विश्व मसाला कांग्रेस (डब्ल्यूएससी) का 14वां संस्करण 16 से 18 फरवरी 2023 तक मुंबई में आयोजित किया जाएगा।

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय में मसाला बोर्ड के सचिव श्री डी साथियान ने कहा कि डब्ल्यूएससी का यह संस्करण विशेष है क्योंकि यह भारत की जी20 अध्यक्षता के साथ मेल खाता है। वह मुंबई में प्रेस को  संबोधित कर रहे थे। श्री साथियान ने बताया  कि इस कार्यक्रम में नीति निर्माता, नियामक प्राधिकरण, मसाला व्यापार संघ, सरकारी अधिकारी तथा प्रमुख जी20 देशों के तकनीकी विशेषज्ञ भी भाग लेंगे।

डब्ल्यूएससी 2023 की थीम विजन 2030 : एस-पी-आईसीईएस (सस्टेनेबिलिटी, प्रोडक्टिविटी, इनोवेशन, कोलाबोरेशन, एक्सेलेंस और सेफ्टी) होगी।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

महत्वपूर्ण खबर:उर्वरक अमानक घोषित, क्रय- विक्रय प्रतिबंधित

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें