राज्य कृषि समाचार (State News)

टिमरनी कृषि उपज मंडी में जैविक/ प्राकृतिक हाट शुरू

07 दिसंबर 2025, हरदा: टिमरनी कृषि उपज मंडी में जैविक/ प्राकृतिक हाट शुरू – जिले में जैविक/ प्राकृतिक उत्पादों को बढ़ावा देने के लिये हरदा, टिमरनी एवं खिरकिया में जैविक/प्राकृतिक हाट प्रारम्भ किये जा रहे हैं। इसी कड़ी में शुक्रवार को टिमरनी की कृषि उपज मण्डी में जैविक/प्राकृतिक हाट प्रारम्भ किया गया। नर्मदापुरम् संभाग के आयुक्त श्री के.जी. तिवारी एवं कलेक्टर श्री सिद्धार्थ जैन ने जैविक हाट में  पहुंचकर  विक्रय  किए जा रहे जैविक उत्पादों का अवलोकन किया।

इस दौरान कमिश्नर ने जिले के सुपर बाजारों एवं फुटकर बाजारों में जैविक/ प्राकृतिक उत्पाद विक्रय हेतु उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। कमिश्नर ने जैविक खेती अपना रहे कृषकों से भी इस दौरान चर्चा की।

Advertisements
Advertisement
Advertisement

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisements
Advertisement
Advertisement