Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

वैकल्पिक उर्वरकों के उपयोग पर मनावर में कार्यशाला आयोजित

16 जुलाई 2025, धार:वैकल्पिक उर्वरकों के उपयोग पर मनावर में कार्यशाला आयोजित – किसानों को रासायनिक उर्वरकों पर निर्भरता कम करने और वैकल्पिक उर्वरकों के उपयोग को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आज सोमवार को  मनावर में एक दिवसीय कार्यशाला एवं परिचर्चा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कलेक्टर श्री प्रियंक मिश्र थे।

 कलेक्टर श्री मिश्रा ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि लगातार यूरिया और डीएपी के अधिक उपयोग से भूमि की उर्वरता पर नकारात्मक असर पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसे समय में जैविक खेती अपनाने और वैकल्पिक उर्वरकों को अपनाना अत्यंत आवश्यक हो गया है। कलेक्टर ने वैज्ञानिक दृष्टिकोण से खेती करने और मृदा परीक्षण को नियमित रूप से कराने की भी सलाह दी। मिट्टी नमूना पत्रक अनुसार जैविक,या रासायनिक उर्वरक का सिफारिश अनुसार उपयोग करने की सलाह दी।

 उप संचालक कृषि श्री जीएस  मोहनिया ने कार्यशाला में बताया कि केंद्र और राज्य सरकार द्वारा वैकल्पिक उर्वरकों को बढ़ावा देने के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही हैं, जिनका लाभ किसानों को लेना चाहिए। उन्होंने कार्यशाला में उपस्थित  भारतीय किसान संघ के प्रतिनिधि एवं कृषकों से आह्वान किया कि वे अपने खेतों में ट्रायल के तौर पर कुछ हिस्से में जैविक या तरल उर्वरकों का प्रयोग अवश्य करें। कार्यशाला में राजस्व,कृषि अधिकारियों ,कृषि वैज्ञानिकों , मृदा विशेषज्ञों ,और इफको उर्वरक कंपनियों के प्रतिनिधियों ने भी भाग लिया और किसानों को वैकल्पिक उर्वरकों की विशेषताओं, प्रयोग विधि एवं लागत-लाभ की जानकारी दी। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे और उन्होंने वैकल्पिक उर्वरकों के उपयोग को लेकर अपनी जिज्ञासाएं भी रखीं। विशेषज्ञों ने किसानों के सवालों का जवाब देते हुए भरोसा दिलाया कि उनके साथ हर संभव सहयोग के लिए तत्पर है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com