Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

नरवाई प्रबंधन में कृषि यंत्र के प्रति किसानों का रुझान बढ़ा

19 जुलाई 2025, नीमच: नरवाई प्रबंधन में कृषि यंत्र के प्रति किसानों का रुझान बढ़ा – कृषि अभियांत्रिकी विभाग के ऑनलाईन पोर्टल ई-कृषि यंत्र अनुदान (वेबसाइट-dbt-mpdage.org) पर आवेदन कर एक लाख 20 हजार रुपये के अनुदान का लाभ लेकर नीमच जिले के मनासा विकासखंड के देवरी-खवासा ग्राम की जागरूक महिला किसान प्रेमबाई पति ओमप्रकाश पाटीदार ने नरवाई प्रबंधन में उपयोगी यंत्र सुपर सीडर की कार्यशैली और उपयोगिता को समझते हुए सुपर सीडर खरीदा है, इसकी कीमत 2 लाख 60 हजार है। जिस पर शासन द्वारा उन्हें एक लाख बीस हजार का अनुदान दिया जावेगा।अनुदान पर सुपर सीडर और हैप्पी सीडर के लिए आवेदन 5 जुलाई 2025 से ऑनलाइन आमंत्रित किए जा रहे हैं।

सहायक संचालक कृषि श्री रमेश चंद्र चौहान ने बताया कि हैप्पी सीडर में आगे की तरफ विशेष प्रकार की ब्लैड की श्रंखला लगी हुई होती है जो खेत में उगे हुए खरपतवार और बचे हुए फसल अवशेषों को बारीक काटते हुए बिना जुताई के सीधे बुवाई करने का कार्य करता है।सुपर सीडर हल्की जुताई करने के साथ बुवाई का कार्य एक ही बार में करता है। हैप्पी सीडर और सुपर सीडर के उपयोग से रबी की फसल की बुवाई 15 से 20 दिन जल्दी की जा सकती और बिना जुताई और हल्की जुताई के साथ बुवाई करने से खेत की मिट्टी में उपलब्ध नमी का उपयोग फसल के अंकुरण में हो जाता है, जिससे फसल को एक सिंचाई की कम आवश्यकता रहती और दो बार का कार्य एक ही बार में हो जाने से लागत में भी कमी आती है। हैप्पी सीडर की अनुमानित *कीमत 1.5 से 2 लाख रुपये है जिस पर शासन द्वारा यंत्र की कीमत का 50% या अधिकतम 81400 से 86400 रुपये तक का अनुदान और सुपर सीडर की अनुमानित कीमत 3 लाख रुपये है जिस पर शासन द्वारा 50% या अधिकतम 1.2 लाख रुपये तक अनुदान देय है।

आवेदन हेतु पात्रता/आवश्यक दस्तावेजों में आधार कार्ड। जमीन की खतौनी/B-1,ट्रैक्टर (45 HP से अधिक) का पंजीयन प्रमाण पत्र (R.C.),SC/ST वर्ग हेतु जाति प्रमाण पत्र।,कृषक के बैंक खाते की छाया प्रति,सहायक कृषि यंत्री मंदसौर के नाम से 4500 रु. का बैंक डिमांड ड्राफ्ट (डीडी) जो आवेदक के स्वयं के खाते से बना हो।इन दस्तावेजों के साथ ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com