राज्य कृषि समाचार (State News)

सौंसर में एच.डी.पी.एस. पध्दति से कपास की खेती पर कार्यशाला आयोजित

27 अगस्त 2024, पांढुर्ना: सौंसर में एच.डी.पी.एस. पध्दति से कपास की खेती पर कार्यशाला आयोजित – पांढुर्णा जिले के विकासखण्ड सौंसर के ग्राम मर्राम में उप संचालक कृषि श्री जितेन्द्र कुमार सिंह की उपस्थिति में सघन रोपण प्रणाली (एच.डी.पी.एस.) पद्धति से कपास की खेती में पौधों की बढ़वार नियंत्रण एवं कीट प्रबंधन विषय पर विगत दिनों एक दिवसीय कार्यशाला का अयोजन किया गया।

कार्यशाला में पूर्व से चयनित अनुसूचित जनजाति के 51 कृषकों को केन्द्रीय कपास अनुसंधान संस्थान नागपुर से पधारे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक डॉ.रामाकृष्णा द्वारा एच.डी.पी.एस. पद्वति से कपास फसल उत्पादन के संबंध में विस्तारपूर्वक किसानों को बताया गया। जिसमें हल्की जमीन का चयन करते  हुए  कतार से कतार 90 सेन्टीमीटर एवं पौधे से पौधे की दूरी 15 से.मी. के अंतराल पर फसल बोई गई। सघन रोपण प्रणाली (एच.डी.पी.एस.) पद्धति से कपास की खेती करने वाले किसानों को उचित केनॉपी मेनेजमेंट के बारे विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की गई जिसमें फसल की 45 दिन की अवस्था में कम से कम पौधे 1.5 से 2.0 फीट एवं पाति निर्माण अवस्था पर ग्रोथ रेगुलेटिंग हार्मोंस चमत्कार 12 मि.ली. प्रति 15 लीटर पानी की दर से घोल बनाकर एक एकड में 10 टंकी दवा का छिड़काव करने की सलाह दी गई, जिससे की पौधे की बढवार नियंत्रित करते  हुए  प्रति एकड़ क्षेत्रफल से अच्छा उत्पादन प्राप्त किया जा सके। सभी चयनित कृषकों को केन्द्रीय कपास अनुसंधान संस्थान नागपुर द्वारा उन्नत किस्म का बीज एवं ग्रोथ रेगुलेटिंग हार्मोंस नि3शुल्क प्रदान किया गया।

Advertisement
Advertisement

केन्द्रीय कपास अनुसंधान संस्थान नागपुर डॉ.दीपक नागराले द्वारा कपास फसल में रोग एवं कीट प्रबंधन के संबंध में तकनीकी जानकारी प्रदान की गई वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं डीन जेड.ए. आर.एस. डॉ.आर.सी. शर्मा ने कपास फसल में पोषक तत्व प्रबंधन के बारे में जानकारी दी । कृषि विज्ञान केन्द्र के प्रमुख डॉ.डी.सी. श्रीवास्तव के द्वारा कपास फसल नवाचार को बढावा देने पर जोर दिया गया जिससे  कि  अच्छा उत्पादन प्राप्त हो सके।

उप संचालक कृषि श्री सिंह द्वारा एच.डी.पी.एस. पद्धति से कपास की खेती के लिये जिले में हल्की जमीन में कपास उत्पादक किसानों के लिये वरदान साबित होना बताया गया जिससे किसानों को पूर्व में हो रहे उत्पादन की तुलना में दोगुना अधिक उत्पादन होने की बात कही गई। इस कार्यक्रम में अनुविभागीय कृषि अधिकारी सौंसर, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी, कृषि विस्तार अधिकारी, बी.टी.एम, ए.टी.एम. आत्मा, डब्ल्यू. डब्ल्यू.एफ. के सुश्री  प्रतीक्षा  मेहरा एवं सृजन के अधिकारी उपस्थित थे।

Advertisement8
Advertisement

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्रामव्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

Advertisement8
Advertisement

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.en.krishakjagat.org

Advertisements
Advertisement5
Advertisement