Ad DesktopAd TabletAd Mobile
पशुपालन (Animal Husbandry)राज्य कृषि समाचार (State News)

पोल्ट्री फार्म की जांच एवं गायों का अवलोकन किया

17 मई 2025, छिंदवाड़ा: पोल्ट्री फार्म की जांच एवं गायों का अवलोकन किया – कलेक्टर श्री शीलेन्द्र सिंह के निर्देशानुसार उप संचालक पशुपालन एवं डेयरी विभाग डॉ.एच.जी.एस. पक्षवार द्वारा आज विकासखंड परासिया के ग्राम अम्बाड़ा में जन सुनवाई के माध्यम से पोल्ट्री फार्म हटाने बाबद प्राप्त आवेदन के संबंध में गठित जांच समिति के साथ पोल्ट्री फार्म की जांच की गई ।

इसके बाद विकासखंड जुन्नारदेव के ग्राम पनारा में मुख्यमंत्री दुधारू पशु प्रदाय योजना के अंतर्गत वर्ष 2024 में श्रीमती उर्मिला भारती को साहीवाल नस्ल की 02 गाय प्रदाय की गई थी, जो वर्तमान में दूध दे रही है का अवलोकन किया गया। श्रीमती उर्मिला भारती के द्वारा बताया गया कि 50 रूपये प्रति लीटर की दर से घर से ही दूध लेने वाले दूध खरीद रहे हैं, जिससे प्रतिमाह 25,000 रूपये से 30,000 रूपये की आय हो रही है। साथ ही हितग्राहियों के द्वारा गोबर के कंडे बनाये गये है, जिनको नगर निगम छिंदवाड़ा में 4 रूपये प्रति कंडे की दर से विक्रय किया जायेगा।

इसके अलावा उप संचालक डॉ.पक्षवार द्वारा मनकूघाटी गौशाला का निरीक्षण भी किया गया। निरीक्षण में 102 गौवंश उपलब्ध पाये गये। टांकों में पीने का पानी पर्याप्त मात्रा में पाया गया तथा भूसा भी पर्याप्त मात्रा में पाया गया। गौशाला से गोबर खाद विक्रय की गई है, जिससे गौशाला को आय अर्जित हुई है। उप संचालक डॉ.पक्षवार द्वारा गौशाला संचालक को गौशाला को स्वावलम्बी बनाने के लिये गौ-मूत्र से वर्मीवाश तथा गोबर के प्रोडक्ट बनाने के लिये सलाह भी दी गई। निरीक्षण के दौरान प्रभारी पशु चिकित्सा विस्तार अधिकारी डॉ.संजय शर्मा भी उपस्थित थे।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com