Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

छत्तीसगढ़ एग्री कार्निवाल 2024: जलवायु कुशल कृषि और प्राकृतिक खेती पर राष्ट्रीय कार्यशाला सम्पन्न

27 अक्टूबर 2024, रायपुर: छत्तीसगढ़ एग्री कार्निवाल 2024: जलवायु कुशल कृषि और प्राकृतिक खेती पर राष्ट्रीय कार्यशाला सम्पन्न – इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर में आयोजित एग्री कार्निवाल-2024 के तीसरे दिन ‘‘जलवायु कुशल कृषि और प्राकृतिक खेती’’ पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पद्मश्री हुकुम चंद पाटीदार, राजस्थान के प्रगतिशील किसान और मुख्य अतिथि रहे, जबकि नेशनल सेंटर फॉर ऑर्गेनिक फार्मिंग, गाजियाबाद के निदेशक डॉ. गगनेश शर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल ने कार्यशाला की अध्यक्षता करते हुए जलवायु परिवर्तन के बीच जैविक खेती के महत्व पर जोर दिया।

कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य जलवायु परिवर्तन और चरम मौसम की घटनाओं से कृषि पर पड़ने वाले प्रभावों को कम करने के लिए जलवायु कुशल कृषि और प्राकृतिक खेती के उपायों पर चर्चा करना था। आयोजन अध्यक्ष डॉ. जी.के. दास ने बताया कि इस कार्यशाला में जैविक खेती और जलवायु परिवर्तन से जुड़ी चुनौतियों पर मंथन किया गया। राज्य में जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए कार्ययोजना बनाने पर भी विचार-विमर्श हुआ, ताकि किसानों को उन्नत कृषि तकनीकों का लाभ मिल सके।

इस अवसर पर विभिन्न जिलों से आए करीब 5,000 किसान और 1,200 स्कूली विद्यार्थियों ने प्रदर्शनी का दौरा किया और आधुनिक कृषि तकनीकों के बारे में सीखा। एग्री कार्निवाल के अंतिम दिन 25 अक्टूबर को ‘‘जनरेटिव आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और डेटा एनालिसिस इन एग्रीकल्चर’’ पर संगोष्ठी आयोजित की जाएगी, और इसके बाद समापन समारोह का आयोजन होगा।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com