Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

सौंसर में जैविक एवं प्राकृतिक खेती का प्रशिक्षण शिविर आयोजित

07 मई 2025, (उमेश खोड़े, पांढुर्ना): सौंसर में जैविक एवं प्राकृतिक खेती का प्रशिक्षण शिविर आयोजित – आशा फाउंडेशन के तत्वावधान में सोमवार को सौंसर में जैविक एवं प्राकृतिक खेती का एक दिवसीय प्रशिक्षण  शिविर आयोजित किया गया।  जिसमें  पूर्व मंत्री श्री नानाजी मोहड़, विधायक सौंसर श्री विजय चौरे ,जिला पंचायत अध्यक्ष विदिशा श्री कैलाश रघुवंशी प्रमुख रूप से उपस्थित थे। अतिथियों ने जैविक एवं प्राकृतिक खेती की आवश्यकता और इसकी महत्ता पर प्रकाश डाला। इस आयोजन में में बड़ी संख्या में किसान मौजूद थे।

इस प्रशिक्षण शिविर को सफल  बनाने में उप संचालक कृषि श्री जितेंद्र सिंह ,जेएसओ , आरसी एनओएफ , नागपुर डॉ स्वप्निल मगर ,किसान नेता मोर्शी श्री संजय कोल्हे ,केवीके छिंदवाड़ा के डॉ सुरेंद्र पन्नसे ,रिटायर्ड वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं डीन केवीके डॉ डीसी  श्रीवास्तव  एवं निदेशक गौ अनुसन्धान केंद्र  सौंसर डॉ भाग्यश्री भकने मार्गदर्शक की भूमिका निभाई।

 इस प्रशिक्षण शिविर का उद्देश्य किसानों, कृषि उद्यमियों और  संबंधित  हितधारकों में  जैविक एवं प्राकृतिक खेती के प्रति जागरुकता पैदा कर उनकी क्षमता का विकास करना था , ताकि वे राष्ट्रीय कृषि लक्ष्यों के अनुरूप जैविक और  प्राकृतिक खेती की पद्धतियों से उत्पादकता बढ़ाएं।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com