Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

सुनीता शर्मा का सिलाई से ड्रोन उड़ान तक का सफर

10 अगस्त 2024, मुरैना: सुनीता शर्मा का सिलाई से ड्रोन उड़ान तक का सफर – परिवार में घर चलाने में परेशानी और आर्थिक तंगी के चलते एक महिला ने इतनी मेहनत की, कि उसकी अलग पहचान बन गई। पूरे इलाके में अब इस महिला को ड्रोन दीदी के रूप में जाना जाता है। मुरैना जिले के जौरा तहसील के अंतर्गत पचोखरा में ’’सेल्फ हेल्प ग्रुप’’ की महिला ने मिशन ज्वाइन करके अपना जीवन बदल लिया है। कैलादेवी एसएचजी की श्रीमती सुनीता शर्मा ने अपने घर से रोजगार बढ़ाने के लिये सिलाई से सफर शुरू किया और धीरे-धीरे से उसे ड्रोन चलाने तक की ट्रेनिंग मिली। श्रीमती सुनीता शर्मा की अब उस क्षेत्र में ड्रोन दीदी के रूप में पहचान बन गई है।

सुनीता शर्मा बताती है कि पहले घर पर रहती थी। मेरी आर्थिक स्थिति इतनी अच्छी नहीं थी। समूह से जुड़ने के बाद मुझे 25 हजार रूपये का ऋण मिला। मैंने सिलाई मशीन खरीदी और सिलाई का काम शुरू किया। मेरी धीरे-धीरे 8 हजार रूपये की कमाई हर महीने होने लगी। इसके बाद मैंने ’’नमो ड्रोन योजना’’ की ट्रेनिंग ली। अब तक 60 एकड़ से ज्यादा खेत में ड्रोन से मेडिसिन छिड़काव कर चुंकी हूं। आजीविका मिशन से जुड़कर ही ये सब संभव हो सका हैं। आज मैं अपने  बच्चों को अच्छे इंग्लिश स्कूल में पढ़ा रही हूं। मेरा परिवार खुशहाल जीवन जी रहा है। श्रीमती सुनीता शर्मा ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री मोहन यादव को धन्यवाद देते हुए  कहा है कि आपने हम महिलाओं पर जो विश्वास जताया है, हम उस विश्वास पर खरे उतरेंगे। मैं धन्यवाद देना चाहूंगी समस्त आजीविका मिशन एवं इफको की समस्त टीम को जिसने मुझे इस मुकाम पर पहुंचाया। श्रीमती सुनीता शर्मा ने ’’नमो ड्रोन योजना’’ से दिनों दिन तरक्की की है।  उन्होंने खुशी जताते हुए कहा कि 15 अगस्त 2024 स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नई दिल्ली के लाल किले पर होने वाले मुख्य आयोजन में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की स्पेशल गेस्ट की लिस्ट में उनको शामिल किया गया है। मुझे प्रधानमंत्री समूह संवाद में अवसर मिलेगा, इससे बड़ी ख़ुशी मेरे लिये और क्या होगी।  

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com