Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

किसानों को 2 लाख 91 हजार क्विंटल बीज का वितरण – अध्यक्ष, राजस्थान स्टेट सीड्स कॉरपोरेशन लिमिटेड

06 जनवरी 2023, जयपुर: किसानों को 2 लाख 91 हजार क्विंटल बीज का वितरण – अध्यक्ष, राजस्थान स्टेट सीड्स कॉरपोरेशन लिमिटेड – राजस्थान स्टेट सीड्स कॉरपोरेशन लिमिटेड के अध्यक्ष श्री धीरज गुर्जर ने कहा कि प्रदेश में अच्छी पैदावार के लिए उच्च गुणवत्ता एवं उन्नत किस्म का बीज जरूरी  है। उन्होंने कहा कि निगम इसके लिए हर संभव प्रयास कर रहा है, जिससे फसलों की उपज के साथ-साथ किसानों की आय में वृद्धि हो सके।

श्री धीरज गुर्जर की अध्यक्षता में  दुर्गापुरा स्थिति ऑडिटोरियम में राजस्थान स्टेट सीड्स कॉरपोरेशन लिमिटेड की 44वी वार्षिक साधारण सभा का आयोजन किया गया। जिसमें उन्होंने बताया कि वर्ष 2021–22 मे 2 लाख 28 हजार 686.21 क्विंटल प्रमाणित एवं आधार बीज उत्पादन किया गया था। वर्ष 2022–23 में खरीफ व रबी फसल में प्रमाणित एवं आधार बीज उत्पादन कार्यक्रम के तहत 33 हजार 415.00 हेक्टेयर क्षेत्रफल में बुवाई की गई है, जिसमें 4.25 लाख क्विंटल रॉ–बीज का उत्पादन किया जाना संभावित है।

अध्यक्ष ने कहा कि राज सीड्स द्वारा खरीद वर्ष 2022 में 85 हजार 294 क्विंटल, रबी 2022–23 मे 2 लाख 05 हजार 987 क्विंटल, इस प्रकार वर्ष 2022–23 में 291281 क्विंटल बीज का वितरण किया गया है। प्रमाणित बीज की उपलब्धता को आम कृषक तक पहुंचाने के लिए बीज वितरण मुख्यतः ग्राम सेवा सहकारी समितियों और क्रय विक्रय सहकारी समितियों के माध्यम से कराया गया है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

उन्होंने बताया कि वर्तमान में निगम की 22 इकाइयां संचालित है जिन की भंडारण क्षमता 10.21 लाख क्विंटल एवं कुल विधायन क्षमता 20.74 लाख क्विंटल है। वर्ष 2021–22 मे निगम का सकल कारोबार 27844.44 लाख रुपए रहा  है  तथा  कर कटौती के पश्चात 2021-22 में निगम का लाभ 17 करोड़ रूपये है।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

कृषि आयुक्त श्री कानाराम ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि वर्ष 2022–23 में मुख्यमंत्री कृषक साथी योजना के तहत महिला कृषको को 30 लाख मिनीकिट का वितरण किया गया है।  उन्होंने कहा कि मिनीकिट का वितरण जन आधार कार्ड के माध्यम से कृषि पर्यवेक्षक द्वारा किया जाता है।

बैठक में निगम के प्रबंध निदेशक श्री जसवंत सिंह, महाप्रबंधक केसी मीणा, निगम के निदेशक श्री सीताराम, श्री सुवालाल, श्री मामराज, निगम के अंश धारक कृषक और कृषि विभाग के अधिकारीगण मौजूद रहे।

महत्वपूर्ण खबर: कपास मंडी रेट (05 जनवरी 2023 के अनुसार)

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, टेलीग्राम )