Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

सिवनी, मंडला और बालाघाट जिलों में अत्यधिक भारी वर्षा होगी

04 जुलाई 2025, इंदौर: सिवनी, मंडला और बालाघाट जिलों में अत्यधिक भारी वर्षा होगी – मौसम केंद्र, भोपाल से मिली जानकारी अनुसार पिछले 24 घंटों  के दौरान, मध्यप्रदेश  के इंदौर, उज्जैन, चंबल संभागों के जिलों में कुछ स्थानों  पर; भोपाल, नर्मदापुरम, ग्वालियर संभागों के जिलों में अनेक स्थानों पर; रीवा,जबलपुर, शहडोल, सागर संभागों के जिलों में अधिकांश  स्थानों पर वर्षा दर्ज़ की गई एवं शेष सभी संभागों के जिलों में मौसम मुख्यतः शुष्क  रहा ।

वर्षा के प्रमुख आंकड़े ( मि मी में ) -मटीयारी 190.0, बिछिया  185.8, घंसौर 148.0, टीकमगढ़ 146.0, बिजाडांडी  142.4, नारायणगंज 135.3, नैनपुर 126.8, केवलारी 108.2, अमानगंज 98.6, मोहगांव 95.3,मंडला 89.6, मवई 88.2,  ग्यारसपुर 85.0,  चंदिया  82.8, अमरपुर 82.2, लखनादौन 79.5, मेहंदवानी 76.2, धनौरा 76.0, घुघरी 67.0, बड़वारा 64.0, बनखेड़ी 62.6, करेली 60.0, चितरंगी  55.2, कु समी 54.0,गुना 53.7, सि लवानी 53.0, हनुमना 52.3,  हर्राई 51.8, समनापुर 49.2, डिंडोरी  48.3, ओरछा 48.0, गोहपारु  47.0, गोटेगांव 45.0, केसली 44.4,  गौरी हार 44.0, देवसर 43.2,  देवेंद्र नगर 42.3,  चन्नौड़ी  41.0,बरहाई 40.4, मैहर 40.2, बड़ागांव धसान 40.0, परसवाड़ा 38.3, कोलार 38.0, िपपįरया 38.0, बजाग 37.0, बेनीबारी 35.8, सिंगौड़ी  35.2,  पन्ना  35.2, कुं डम 34.6, नौगांव 33.4, नईगढ़ी 33.0,  करांजिया 32.2, अमरकं टक 31.4, बमोरी 30.0, वि जयराघवगढ़ 30.0, रामपुर बाघेलान 30.0, बुढ़ार 30.0, माड़ा 30.0, बैहर 28.3, शाहगढ़ 28.0, मझगांव 28.0, अजयगढ़ 27.2,  श्योपुर 27.0, पलेरा 27.0, नि वास 26.4, सिरमौर 26.4, रायपुरा 26.3, रीवा-शहर 25.5, शाहपुरा – डिंडोरी  25.3, और  छपारा में  25.2. मि मी वर्षा दर्ज़ की गई। मंडला , सिवनी और टीकमगढ़ जिलों में अति भारी वर्षा तथा  पन्ना ,  उमरिया , डिंडोरी  और विदिशा जिलों में भारी बारिश हुई।

मौसमी परिस्थितियां – मानसून ट्रफ  वर्तमान में  मध्य समुद्र तल पर बीकानेर, जयपुर,  दतिया , सीधी, आसनसोल,कोलकाता से होकर  पूर्व  दक्षिण -पूर्व  की ओर बंगाल की खाड़ी के उत्तर -पूर्व  तक विस्तृत है। एक  चक्रवातीय  परिसंचरण  पूर्वोत्तर मध्यप्रदेश और निकटवर्ती  क्षेत्रों में   मध्य समुद्र तल से 1.5 की मी की ऊंचाई पर  सक्रिय है। एक  चक्रवातीय परिसंचरण   पश्चिम बंगाल   के गंगा के मैदानी क्षेत्रों के  उत्तरी  हिस्सों और निकटवर्ती क्षेत्रों में सक्रिय है। एक  ट्रफ उत्तर  गुजरात से  मध्य प्रदेश ,  छत्तीस गढ़, झारखंड से होते  हुए पश्चिम  बंगाल के गंगा के मैदानी  क्षेत्रों  के उत्तरी हिस्सों में सक्रिय है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

पूर्वानुमान – मौसम केंद्र ने सिवनी , मंडला और  बालाघाट जिलों में कहीं -कहीं अत्यधिक भारी वर्षा का रेड अलर्ट जारी किया है। जबकि सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, अनुपपुर, शहडोल,  उमरिया , डिंडोरी , कटनी, जबलपुर, छिंदवाड़ा , मैहर, गुना, अशोकनगर और  शिवपुरी जिलों में अति भारी वर्षा का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं सिंगरौली,  नरसिंहपुर पुर,  पन्ना , दमोह, सागर, छतरपुर,पांढुर्ना , विदिशा , रायसेन, सिहोर, राजगढ़,  नर्मदा पुरम, बैतूल, हरदा, ग्वालियर,  दतिया , मुरैना और श्योपुरकलां जिलों में कहीं -कहीं भरी वर्षा का येलो अलर्ट जारी किया गया है।  इन सभी जिलों में वज्रपात , झंझावत और झोंकेदार हवाएं चलने का पूर्वानुमान व्यक्त किया है। शेष जिलों में अनेक / अधिकांश स्थानों पर  वर्षा या गरज चमक के साथ  बौछारें पड़ेंगी।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com