Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

छिंदवाड़ा और सिवनी जिलों में अति भारी वर्षा का ऑरेंज अलर्ट

23 अगस्त 2024, इंदौर: छिंदवाड़ा और सिवनी जिलों में अति भारी वर्षा का ऑरेंज अलर्ट – मौसम केंद्र, भोपाल से मिली जानकारी के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान मध्य्प्रदेश के चंबल संभाग के जिलों में कहीं- कही; नर्मदापुरम, ग्वालियर,जबलपुर और शहडोल संभागों के जिलों में अधिकांश स्थानों पर वर्षा दर्ज़ की गई एवं शेष सभी संभागों के जिलों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहा । राज्य के कई जिलों में तेज़ हवाएं चली। बालाघाट जिले के परसवाड़ा में सर्वाधिक परसवाड़ा 130.2  मि मी वर्षा दर्ज़ की गई। 1 जून से 23अगस्त तक की अवधि में दीर्घावधि औसत से मध्यप्रदेश में 9% अधिक वर्षा हुई है। पूर्वी मप्र में औसत से 8 % अधिक और पश्चिमी मप्र में औसत से 10 % अधिक वर्षा हुई है।  

मौसम की स्थिति – मानसून ट्रफ वर्तमान में  बीकानेर,सीकर , उरई, चुर्क, देहरी, पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर झारखंड पर बने  निम्न  दाब क्षेत्र के केंद्र और फिर दक्षिण पूर्व की ओर उत्तर पूर्वी बंगाल की खाड़ी तक विस्तृत है। महाराष्ट्र तट से संलग्न पूर्वी – मध्य अरब सागर के ऊपर बने निम्न दबाव क्षेत्र से लेकर उत्तरी केरल तट तक एक अपतटीय ट्रफ बना हुआ है। वर्तमान में  पश्चिमी विक्षोभ मध्य क्षोभ मंडल की पछुआ हवाओं के बीच एक ट्रफ के रूप में अवस्थित है। आज सुबह 08 :30 बजे उत्तरी पश्चिम बंगाल और संलग्न पूर्वोत्तर झारखंड के ऊपर निम्न दाब क्षेत्र बना हुआ है। इससे संबंधित चक्रवातीय परिसंचरण सक्रिय है। आज सुबह 0830 बजे महाराष्ट्र से संलग्न  पूर्व मध्य अरब सागर के ऊपर अन्य निम्न दाब क्षेत्र बना हुआ है। उत्तरी बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक चक्रवातीय परिसंचरण सक्रिय है। महाराष्ट्र तट से  संलग्न  पूर्व मध्य अरब सागर के ऊपर एक अपतटीय ट्रफ बना हुआ है। वर्तमान में पश्चिमी विक्षोभ मध्य क्षोभमंडल की पछुआ हवाओं के बीच एक ट्रफ के रूप में अवस्थित है।

पूर्वानुमान – मौसम केंद्र ने छिंदवाड़ा और  सिवनी जिलों में अनेक स्थानों पर वज्रपात / झंझावात के साथ  अति भारी वर्षा (115.6 – 204.4  मि .मी.) वर्षा की संभावना का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।जबकि विदिशा ,सीहोर, राजगढ़, बैतूल, खरगौन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन , देवास,शाजापुर, आगर, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, श्योपुर कलां, सिंगरौली, सीधी, सतना, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर,  नरसिंहपुर, मंडला, बालाघाट, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, मैहर और पांढुर्ना जिलों में कुछ स्थानों पर  वज्रपात / झंझावात  के साथ भारी वर्षा  (64.5 – 115.5  मि .मी.) होने का पूर्वानुमान है। इन जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। शेष जिलों में अनेक /कुछ स्थानों पर  वर्षा या गरज चमक के साथ बौछारें पड़ेंगी।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com