राज्य कृषि समाचार (State News)

जिले में मत्स्य पालन को बढ़ावा देने हेतु कार्यशाला संपन्न

अलिराजपुर। कलेक्टर सभा कक्ष में ग्रामीण लघु तालाबों में मत्स्य पालन के लिए जलवायु परिवर्तन से अनुकूलित सुरक्षित आजीविका को विकसित करने के उद्देश्य से टवर्डस एक्शन एंड लर्निंग द्वारा कार्यशाला का आयोजन कलेक्टर श्री शेखर वर्मा की अध्यक्षता में किया गया। कार्यशाला में नाबार्ड एवं अन्य विभागों के संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
कार्यशाला में कलेक्टर श्री वर्मा ने कहा कि जिले के अधिकांश ग्रामीणजनों द्वारा परम्परागत रूप से मत्स्यपालन का कार्य किया जाता रहा है। उनको केवल यह बताने की जरूरत है कि मत्स्यपालन से किस प्रकार अधिक से अधिक लाभ प्राप्त किया जाए। सर्वप्रथम जिले के मैदानी अधिकारियों से चर्चा करें और जिले की भौगोलिक परिस्थिति और सामाजिक परिवेश को समझे। मत्स्यपालन को बढ़ावा देने के लिए किसी एक क्षेत्र को फोकस करें जिससे होने वाले लाभ से आम नागरिक को मत्स्यपालन में रूचि बढ़ेगी और वह मत्स्यपालन का कार्य लाभ कमाने के उद्देश्य से करेंगे। जिले में मत्स्यपालन की अपार संभावना है।

Advertisements