राज्य कृषि समाचार (State News)

पशु चिकित्सा व उद्यानिकी विभाग की योजनाओं का व्यापक प्रचार करें – कलेक्टर खंडवा

24 जून 2026, खंडवापशु चिकित्सा व उद्यानिकी विभाग की योजनाओं का व्यापक प्रचार करें – कलेक्टर खंडवा – कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता ने  गत दिनों  कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक समीक्षा बैठक में पशु चिकित्सा, मछली पालन एवं उद्यानिकी विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि अपनी विभागीय गतिविधियों का व्यापक प्रचार प्रसार करें तथा विभागीय योजनाओं से अधिकाधिक पात्र ग्रामीणों को लाभान्वित करें। उन्होंने पशुपालन एवं उद्यानिकी विभाग की प्रगति पर असंतोष व्यक्त किया और सम्बंधित अधिकारियों को परफोर्मेंस सुधारने की सख्त हिदायत दी। बैठक में कलेक्टर श्री गुप्ता ने कहा कि कृषि उद्यानिकी, पशुपालन, डेयरी विकास एवं मत्स्य पालन गतिविधियों से ग्रामीणों को जोड़कर जिले की अर्थव्यवस्था को गति दी जा सकती है।

कलेक्टर श्री गुप्ता ने अपर कलेक्टर श्रीमती सृष्टि देशमुख गौड़ा को पशु चिकित्सा एवं उद्यानिकी विभाग की नियमित समीक्षा करने तथा इन विभागों की गतिविधियों की मॉनिटरिंग के लिए नियमित निरीक्षण दौरा करने के लिए कहा। उन्होंने सभी एसडीएम से कहा कि अपने अपने क्षेत्र में पशुपालन एवं उद्यानिकी विभाग की योजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग करें।

बैठक में कलेक्टर श्री गुप्ता ने उप संचालक कृषि एवं उप संचालक उद्यानिकी को निर्देश दिए कि किसानों को परम्परागत खेती छोड़कर उन्नत एवं जैविक खेती तथा प्राकृतिक खेती के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि किसानों को उद्यानिकी फसलें अपनाने के लिए समझाइश दी जाए तथा इसके लिए गांवों में शिविर लगाकर किसानों को प्रेरित किया जाए। उन्होंने कहा कि किसान खेती के साथ साथ मत्स्यपालन एवं पशुपालन गतिविधियों से भी अतिरिक्त आय प्राप्त कर सकते हैं। बैठक में अपर कलेक्टर श्री अरविंद चौहान तथा एसडीएम पुनासा श्री पंकज वर्मा सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture