Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

समर्थन मूल्य पर अब 15 मार्च से उपार्जित किया जाएगा गेहूं

03 मार्च 2025, इंदौर: समर्थन मूल्य पर अब 15 मार्च से उपार्जित किया जाएगा गेहूं – राज्य शासन द्वारा किसानों के हित लिये गये बड़े और महत्वपूर्ण निर्णय के अनुसार अब रबी विपणन वर्ष 2025-26 में समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी का कार्य इंदौर सहित उज्जैन, भोपाल एवं नर्मदापुरम में 15 मार्च से प्रारंभ होगा। पहले यह खरीदी उक्त क्षेत्रों में 01 मार्च से होना थी। शेष संभाग में भी 17 मार्च से खरीदी के निर्णय में बदलाव करते हुये राज्य सरकार ने किसानों की मांग पर पूरे प्रदेश में एक साथ 15 मार्च से ही खरीदी करने का निर्णय लिया है।  वर्तमान में गेहूं की फसल कटाई पूर्ण नहीं होने तथा मंडियों में आ रहे गेहूं में समर्थन मूल्य उपार्जन हेतु भारत सरकार द्वारा निर्धारित नमी के प्रतिशत से अधिक होने के कारण किसानों को असुविधा से बचाने यह निर्णय सरकार द्वारा लिया गया है। विगत वर्षों में भी समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन 15 मार्च के बाद ही प्रारम्भ किया जाता रहा है।

किसानों को मध्यप्रदेश सरकार देगी 175 रुपये बोनस – रबी विपणन वर्ष 2025-26 में भारत सरकार द्वारा समर्थन मूल्य में 150 प्रति क्विंटल की वृद्धि करते हुए 2425 रुपये प्रति क्विंटल समर्थन मूल्य घोषित किया गया है। जबकि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व वाली किसान हितैषी प्रदेश सरकार द्वारा गेहूं उत्पादक किसानों के हित में बड़ा और ऐतिहासिक निर्णय लेते हुए समर्थन मूल्य 2425 रुपये के अतिरिक्त 175 रुपये प्रति क्विंटल बोनस देने की घोषणा की गई है।  राज्य के किसानों से 2600 रुपये प्रति क्विंटल की दर से समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी की जायेगी।

इंदौर जिले में गेहूँ खरीदी के लिए बनाये गए 91 केन्द्र – इंदौर जिले में समर्थन मूल्य पर गेहूँ खरीदी के लिए 91 केन्द्र बनाये गए हैं। समर्थन मूल्य पर गेहूँ विक्रय के लिए जिले के 24 हजार 523 किसानों ने अपना पंजीयन कराया है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com