राज्य कृषि समाचार (State News)

समर्थन मूल्य पर होगी गेहूं की खरीद, भारतीय खाद्य निगम ने इन 3 जिलों में खोले खरीद केंद्र

15 दिसम्बर 2023, अजमेर: समर्थन मूल्य पर होगी गेहूं की खरीद, भारतीय खाद्य निगम ने इन 3 जिलों में खोले खरीद केंद्र – भारतीय खाद्य निगम जिला कार्यालय के अधीनस्थ राजस्व जिलों अजमेर एवं भीलवाड़ा में रबी विपणन वर्ष 2024-25 के तहत समर्थन मूल्य पर गेंहू की खरीद की जाएगी। इससे सभी किसनों को अपनी फसल का न्यूनतम समर्थन मूल्य मिल सकेगा। भारत सरकार द्वारा इस वर्ष गेहूं की खरीद के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य 2275 रूपए प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है।

राज्य में भारतीय खाद्य निगम द्वारा संचालित खरीद केन्द्रों पर हर वर्ष की तरह रबी विपणन वर्ष 2024-25 के तहत गेंहू की खरीद का कार्य भारतीय खाद्य निगम डिपो ऑनलाईन सिस्टम के ई-प्रोक्योरमेन्ट मोडयूल के माध्यम से किया जाएगा। इसके लिए किसानो को अपना पंजीकरण पोर्टल एमएसपी राजस्थान पर ई-मित्र, अटल सेवा केन्द्र एवं अन्य माध्यम से करवाना होगा। किसान अपना गेहूं बेचते समय पंजीकरण पोर्टल से अपना टोकन जारी करवाए। इससे गेहूं खरीद सुविधापूर्वक हो सकेगी। साथ ही रविवार एवं सरकारी अवकाश के दिन टोकन जारी नहीं करवाना चाहिए।

Advertisement
Advertisement
इन जिलों में खोले जाएंगे खरीद केंद्र

भारतीय खाद्य निगम के मण्डल प्रबन्धक श्री शंकर खत्री ने बताया कि भारतीय खाद्य निगम द्वारा अजमेर, ब्यावर तथा केकडी में खरीद केन्द्र खोलना प्रस्तावित है।

काश्तकारों का सलाह

उन्होंने बताया कि किसान अपने जन आधार कार्ड तथा बैंक अकाउन्ट में मिसमैच त्रुटि को समय रहते ठीक करवाएं तथा जमीन की हकदारी सम्बन्धी विसंगितियों को ठीक करवाए। किसान अपनी गिरदावरी चेक करें एवं कोई भी त्रुटि हो तो उसे ठीक करवाए।

Advertisement8
Advertisement

भारत सरकार को अपनी नजदीकी खरीद केन्द्र पर फसल बुवाई की प्रमाणिकता के लिए आवश्यक दस्तावेजों की समस्त औपचरिकताएं पूरी करते हुए भारत सरकार के मापदण्डों के अनुसार साफ सुथरा गेंहू न्यूनतम समर्थन मूल्य पर सरकार को बेचने एवं उपज का उचित मूल्य प्राप्त करने के लिए अपील की गई है। भारतीय खाद्य निगम द्वारा उन्हें उनकी उपज का भुगतान सीधे उनके बैंक खातों में गूंहू बेचने के 48 घण्टों में नियमानुसार कर दिया जाएगा।

Advertisement8
Advertisement

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम)

Advertisements
Advertisement5
Advertisement