Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

मध्य प्रदेश के कटनी जिले में किसानों को 16 हजार मैट्रिक टन से अधिक उर्वरक उपलब्ध

09 अगस्त 2024, कटनी: मध्य प्रदेश के कटनी जिले में किसानों को 16 हजार मैट्रिक टन से अधिक उर्वरक उपलब्ध – प्रदेशभर में बारिश का दौर जारी है और इसके साथ ही खरीफ फसलों की बुआई का दौर भी जारी है। कटनी जिले में खरीफ सीजन में किसानों के लिए उर्वरक का जिले में पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है।

जिले की सहकारी समितियों, एम.पी एग्रो और निजी विक्रेताओं को मिलाकर 16 हजार 8 मीट्रिक टन रासायनिक उर्वरक की उपलब्धता मौजूद है।

किसानों को उनकी मांग और जरूरत के मुताबिक पर्याप्त उर्वरक दिया जाएगा। इस संबंध मे उप संचालक कृषि मनीष मिश्रा ने बताया कि जिले में सर्वाधिक मात्रा मे 8 हजार 246.38 मीट्रिक टन यूरिया, एस.एस.पी उर्वरक 4 हजार 494.9 मीट्रिक टन के अलावा डी.ए.पी उर्वरक 1 हजार 116.47 मीट्रिक टन और एन.पी.के रासायनिक उर्वरक 1899.75 मीट्रिक टन तथा पोटाश 351.1 मीट्रिक टन उपलब्ध है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com