Ad DesktopAd TabletAd Mobile
पशुपालन (Animal Husbandry)राज्य कृषि समाचार (State News)

पशुपालन एवं मत्स्य विभाग की योजनाओं की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से समीक्षा

23 जून 2026, पांढुर्ना: पशुपालन एवं मत्स्य विभाग की योजनाओं की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से समीक्षा –  खरीफ 2025-26 की समीक्षा एवं आगामी खरीफ 2026 की तैयारियों के संबंध में शासन स्तर पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला पांढुर्णा से कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ, अपर कलेक्टर श्री नीलमणि अग्निहोत्री, संयुक्त कलेक्टर सुश्री मेघा शर्मा सहित पशुपालन एवं डेयरी विकास, सहकारिता, मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास तथा अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी वर्चुअल माध्यम से उपस्थित रहे।

बैठक में पशुपालन एवं डेयरी विकास विभाग द्वारा राष्ट्रीय कृत्रिम गर्भाधान कार्यक्रम (हिरण्यगर्भ अभियान), नस्ल सुधार, सेक्स सॉर्टेड सीमेन के उपयोग, मैत्री कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण तथा गौशालाओं में संचालित गतिविधियों की प्रगति की जानकारी प्रस्तुत की गई। साथ ही क्षीरधारा ग्रामों में संचालित पशु स्वास्थ्य, पोषण एवं नस्ल सुधार कार्यक्रमों की समीक्षा भी की गई।

मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास विभाग की समीक्षा के दौरान मत्स्य पालन को बढ़ावा देने, मछुआ किसान क्रेडिट कार्ड, हितग्राही मूलक योजनाओं के क्रियान्वयन तथा मत्स्य उत्पादन बढ़ाने के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी प्रस्तुत की गई। विभागीय योजनाओं के प्रभावी संचालन एवं अधिकाधिक हितग्राहियों को लाभान्वित करने पर विशेष जोर दिया गया।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान विभागवार उपलब्धियों, लक्ष्य पूर्ति, लंबित प्रकरणों तथा आगामी कार्ययोजना की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि विभागीय योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक समय पर पहुंचाया जाए तथा खरीफ 2026 की तैयारियों को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण किया जाए। उन्होंने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए निर्धारित लक्ष्यों की शत-प्रतिशत पूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture