Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

खरीफ 2016-17 में 19 हजार करोड़ का फसल बीमा

भोपाल। देश एवं प्रदेश में खरीफ 2016-17 से चलाई जा रही प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में किसान सकारात्मक रुख दिखा रहे हैं। अपने को सुरक्षित एवं नुकसान से बचाने की उमीद में किसानों ने बीमा कराया है। प्रदेश में अब तक 19 हजार करोड़ से अधिक बीमा धन से 34 लाख से अधिक किसानों का बीमा किया गया है।

केन्द्र सरकार द्वारा चलाई जा रही नई प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में प्रीमियम राशि कम होने के कारण अधिकाधिक किसान इस योजना का लाभ उठा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक अब तक प्रदेश के 34 लाख 13 हजार से अधिक किसानों ने बीमा कराया है इसमें  ऋणी किसान 30 लाख 24 हजार से अधिक तथा अऋणी किसान 3 लाख 88 हजार से अधिक शामिल हैं। इन किसानों का कुल 18 हजार 969 करोड़ रुपए से अधिक का बीमा किया गया है। इस योजना का उत्साहवर्धक पहलू यह है कि गत वर्ष की तुलना में इस वर्ष अऋणी किसानों की भरपूर भागीदारी रही है। अपने जोखिम को कम करने के प्रति चिंतित म.प्र. के अऋणी किसानों ने भी बड़ी संखया में

फसल बीमा करवाया है। गत वर्ष राष्ट्रीय कृषि बीमा योजना में मात्र 276 अऋणी किसानों ने फसल बीमा करवाया था, जबकि इस खरीफ में यह आंकड़ा 3 लाख 88 हजार तक पहुंच गया है।
कृषि विभाग के शीर्ष पदस्थ अधिकारी ने बताया कि इस योजना में यह अंतिम आंकड़े नहीं है अभी किसानों की संख्या तथा बीमाधन की राशि में और वृद्धि होगी। जानकारी के मुताबिक अब तक प्रदेश का 73 लाख 43 हजार हेक्टेयर से अधिक रकबा बीमित किया गया है इसके लिए बीमित किसानों ने कुल 396 करोड़ का प्रीमियम जमा किया है।
ज्ञातव्य है कि प्रदेश के समस्त जिलों में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना चलाई जा रही है इसमें एआईसी, एचडीएफसी एवं आईसीआईसीआई लोम्बार्ड कंपनियां अलग-अलग आवंटित जिलों में बीमा कर रही हैं। नई बीमा योजना में खरीफ फसलों के लिए बीमा प्रीमियम मात्र 2 फीसदी, रबी के लिए 1.5 फीसदी एवं उद्यानिकी व व्यवसायिक फसलों के लिए 5 फीसदी रखा गया है।
हालांकि ये बात अलग है कि पिछली खरीफ का बीमा मुआवजा अभी तक नहीं बंट पाया है। राज्य सरकार ने 2200 करोड़ रुपए राज्यांश जमा कर दिया है और अब किस विशेष मुहूर्त का इंतजार है। इधर देश में 1.18 लाख करोड़ से अधिक का खरीफ फसलों का बीमा किया गया है। इसमें 3 करोड़ 15 लाख किसानों का बीमा हुआ है। बैंक एवं बीमा कंपनियां अंतिम आंकड़े पेश करने की तैयारी में है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

अब तक म.प्र. में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना खरीफ 2016-17

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

  • बीमित रकबा                                      7343475.23 हेक्टेयर
  • बीमित राशि                                       18969.87 करोड़
  • प्रीमियम राशि                                    396.08 करोड़
  • ऋणी कृषक                                        3024524
  • अऋणी कृषक                                     388712
  • कुल बीमित कृषक                              3413236