Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

मध्यप्रदेश और उत्तरप्रदेश में मूंग व उड़द की होगी खरीद, मूल्य समर्थन योजना के तहत केंद्र सरकार ने दी मंजूरी

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने की घोषणा, किसानों को मिलेगा बड़ा लाभ

25 जून 2025, नई दिल्ली: मध्यप्रदेश और उत्तरप्रदेश में मूंग व उड़द की होगी खरीद, मूल्य समर्थन योजना के तहत केंद्र सरकार ने दी मंजूरी – किसानों को समर्थन देने की दिशा में एक अहम फैसले में, केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने मध्यप्रदेश में ग्रीष्मकालीन मूंग और उड़द तथा उत्तरप्रदेश में ग्रीष्मकालीन उड़द की खरीद को मूल्य समर्थन योजना (पीएसएस) के तहत मंजूरी दे दी है।

इस संबंध में श्री चौहान ने मध्यप्रदेश और उत्तरप्रदेश के कृषि मंत्रियों के साथ एक उच्च स्तरीय वर्चुअल बैठक की, जिसमें खरीद से जुड़ी कार्ययोजना, पारदर्शिता, किसानों के पंजीकरण और भंडारण व्यवस्थाओं पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में नेफेड, एनसीसीएफ और दोनों राज्यों के संबंधित वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल हुए।

पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ होगी खरीद

श्री चौहान ने कहा कि यह निर्णय केंद्र सरकार पर आर्थिक रूप से भारी पड़ सकता है, लेकिन प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार किसानों के हितों के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
उन्होंने कहा, “खरीद की प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता से होनी चाहिए और किसानों से सीधी खरीद की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। इससे बिचौलियों की भूमिका सीमित होगी और लाभ वास्तविक रूप से किसानों तक पहुंचेगा।”

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आधुनिक तकनीकों के माध्यम से किसानों का पंजीकरण सुनिश्चित किया जाए और आवश्यकता पड़ने पर खरीद केंद्रों की संख्या में भी वृद्धि की जाए ताकि सभी पात्र किसानों को लाभ मिल सके।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

राज्य सरकारों के साथ समन्वय

मध्यप्रदेश सरकार से प्राप्त प्रस्ताव के आधार पर मंत्रालय ने मूल्य समर्थन योजना के अंतर्गत राज्य में मूंग और उड़द की खरीद को मंजूरी दी है। इसी तरह उत्तरप्रदेश में भी उड़द की खरीद की अनुमति दी गई है।

श्री चौहान ने यह भी कहा कि खरीद और भंडारण से संबंधित किसी भी प्रकार की शिकायतों को गंभीरता से लिया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों और कृषि मंत्रियों से अपील की कि भंडारण में अनियमितताओं को रोकने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं।

किसान हित सर्वोपरि

श्री चौहान ने उत्तरप्रदेश के कृषि मंत्री श्री सूर्य प्रताप शाही को आश्वस्त किया कि केंद्र सरकार किसानों के हितों में हरसंभव सहयोग करेगी और योजनाओं को सुचारू रूप से लागू कराने में पूरी मदद देगी।

बैठक में मध्यप्रदेश के किसान कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री श्री एदल सिंह कंषाना, उत्तरप्रदेश के कृषि मंत्री श्री सूर्य प्रताप शाही, केंद्रीय कृषि सचिव श्री देवेश चतुर्वेदी एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com