Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

उज्जैन, मंदसौर और नीमच जिलों में अत्यधिक भारी वर्षा का रेड अलर्ट जारी

23 जून 2025, इंदौर: उज्जैन, मंदसौर और नीमच जिलों में अत्यधिक भारी वर्षा का रेड अलर्ट जारी – मौसम केंद्र , भोपाल से मिली जानकारी के अनुसार पिछले 24  घंटों  के दौरान, मध्यप्रदेश  के रीवा संभाग के जिलों में कहीं -कहीं ; इंदौर संभाग के जिलों में  अनेक ̾स्थानों पर; भोपाल, नर्मदापुरम , उज्जैन ,  ग्वालियर ,चंबल, जबलपुर, शहडोल,सागर संभागों के जिलों में अधिकांश स्थानों पर  वर्षा  दर्ज़ की गई एवं शेष सभी संभागों के जिलों में मौसम मुख्यतः  शुष्क रहा ।

वर्षा के प्रमुख आंकड़े – ( मिमी में ) –  मुं गावली 264.0, बमोरी 255.0, बदरवास 150.0,  गुना  143.1, चंदेरी 139.0, सबलगढ़ 125.0, राघौगढ़ 98.0, मोहनगढ़ 95.0, ओरछा 83.0,जावरा 76.0, कोलार 70.2,  बक्सवाहा 68.6, कै लाश 67.0, बीरपुर 63.0, डबरा 62.3,  नर्मदापुरम 52.4, li धौरा 51.0, कुं भराज 50.0, टीकमगढ़ 49.0, नारायणगंज 45.4, बाड़ी 44.0,बुधनी 44.0, नरवर 41.0, ईसागढ़ 40.0, उदयपुरा 40.0,  सुल्तानपुर  37.4, खरगापुर 37.0, मंडला 36.8, आरोन 36.0,  मटीयारी 36.0, अलीपुर 36.0, धनौरा 36.0, रावटी 35.0,
 वि जयपुर 35.0, कोलारस 35.0, अशोकनगर 34.0, पोहरी 34.0, बबई/ माखनपुर 33.0, रायपुरा 32.2, सैलाना 32.0, पि पलोदा 32.0,  खाचरौद 32.0, भि तरवार 30.0, सोहागपुर नर्मदापुरम  29.5, पचमढ़ी 28.8, उदयनगर 28.0, बरेली 28.0, सुसनेर 27.6,  ग्वालियर  27.6, माड़ा 27.3, नि वाड़ी 27.0, अरेरा हिल्स  26.6, मेहंदवानी 26.0, मकसूदनगढ़ 26.0,मालथौन 25.4, जबेरा 25.0, िचनोर 24.2, शाहगढ़ 24.0, रायसेन 23.8, दितया 23.2, देवरी-रायसेन 23.2, करेरा 23.1, गोरमी 22.0, जीरापुर 22.0, बाजना 22.0, शिवपुरी 22.0,भोपाल 21.5, नि वास 21.4, शाहपुर 21.0,  महिद पुर 21.0, खरगौन 20.8,  तेन्दु  खेड़ा- नरसिंहपुर  20.0, बैराड़ 20.0, और पलेरा  में 20.0  मिमी  वर्षा दर्ज़ की गई।  गुना , अशोकनगर जिले में अत्यधिक बारिश हुई , जबकि  शिवपुरी , मुरैना जिले में अति भारी बारिश हुई , वहीं टीकमगढ़,निवाड़ी , छतरपुर, रतलाम और भोपाल जिले में भारी बारिश दर्ज़ की गई।

मौसमी  परिस्थितियां – एक ऊपरी हवा का चक्रवातीय परिसंचरण  दक्षिणी उत्तर प्रदेश के मध्य क्षेत्रों पर, दूसरा  एक ऊपरी हवा का  चक्रवातीय  परिसंचरण  सौराष्ट्र और कच्छ में सक्रिय है। एक अन्य चक्रवातीय परिसंचरण उत्तर तटीय आंध्र प्रदेश और दक्षिण ओडिशा तट से दूर  पश्चिम – मध्य और संलग्न उत्तर – पश्चिम  बंगाल की खाड़ी पर सक्रिय है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

पूर्वानुमान – मौसम केंद्र ने  उज्जैन , मंदसौर और नीमच जिलों में कहीं -कहीं अत्यधिक भारी वर्षा का रेड अलर्ट जारी किया है । जबकि राजगढ़, रतलाम, आगर, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी , श्योपुरकलां और  छतरपुर  जिलों में कहीं  – कहीं  अति भारी वर्षा का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं विदिशा , रायसेन,  नर्मदापुरम पुरम, अलीराजपुर, झाबुआ, ग्वालियर,  दतिया , भिंड , मुरैना,  पन्ना , दमोह और  सागर जिलों में कहीं -कहीं भारी वर्षा का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में वज्रपात ,  झंझावत और झोंकेदार हवाएं चलने  की भी संभावना है।  शेष जिलों में कुछ , अनेक और अधिकांश स्थानों पर वर्षा या गरज चमक के साथ बौछारें पड़ेंगी।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com