Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

राजस्थान में 15 केन्द्रों पर होगी समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीद

48 घंटों में सीधे खातों में होगा भुगतान

22 अप्रैल 2023, बांसवाड़ा । राजस्थान में 15 केन्द्रों पर होगी समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीद – रबी वर्ष 2023-24 में समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीद के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया एक अप्रैल-23 से प्रारंभ हो चुकी है। मण्डल कार्यालय उदयपुर, भारतीय खाद्य निगम के अधीनस्थ राजस्व जिला राजसमंद, चित्तौडग़ढ़, उदयपुर, बांसवाड़ा एवं प्रतापगढ़ में कुल 15 खरीद केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीद का कुल लक्ष्य लगभग 80 हजार टन निर्धारित किया गया है।

भारतीय खाद्य निगम, मण्डल कार्यालय, उदयपुर के मण्डल प्रबंधक ने बताया कि इस हेतु निगम द्वारा राजसमंद, चित्तौडग़ढ़, उदयपुर, प्रतापगढ़ में विभिन्न केन्द्रों के अलावा बांसवाड़ा जिले के छींच, बड़ोदिया, गनोड़ा एवं तलवाड़ा में खरीद केंद्र खोले गए हैं।

उन्होंने बताया कि भारत सरकार एवं भारतीय खाद्य निगम मुख्यालय नई दिल्ली के दिशा-निर्देशानुसार राजस्थान में भारतीय खाद्य निगम द्वारा संचालित केन्द्रों पर हर वर्ष की तरह रबी विपणन वर्ष 2023-24 के तहत गेहूं की खरीद का कार्य राजस्थान सरकार की वेबसाइट ई-प्रोक्योरमेंट सिस्टम के माध्यम से किया जाएगा। इस हेतु किसानों को अपना पंजीकरण पोर्टल पर करवाना होगा, जिसका विवरण वेबसाइट पर उपलब्ध है। किसान पोर्टल पर जाकर अपना आरएमएस 2023-24 हेतु पंजीयन करवा लें, जिससे की खरीद सुविधापूर्वक हो सके। भारत सरकार द्वारा इस वर्ष गेहूं की खरीद हेतु न्यूनतम समर्थन मूल्य 2125 रूपए प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

साथ ही ओलावृष्टि एवं भारी वर्षा के कारण प्रभावित हुए गेहूं में भी भारत सरकार द्वारा निर्धारित गहूं की गुणवत्ता के मापदंडों में छूट प्रदान की गई है। भारत सरकार द्वारा किसानों को अपने नजदीकी खरीद केन्द्र पर फसल बुवाई की प्रामाणिकता हेतु आवश्यक दस्तावेजों की समस्त औपचारिकताएं पूरी करते हुए भारत सरकार के मापदंडों के अनुसार साफ सुथरा गेहूं न्यूनतम समर्थन मूल्य पर भारत सरकार को बेचने एवं उपज का उचित मूल्य प्राप्त कर सकते हैं। वहीं निगम द्वारा उन्हें उनकी उपज का भुगतान सीधे उनके बैंक खातों में गेहूं बेचने के 48 घंटों में नियमानुसार कर दिया जाएगा।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

महत्वपूर्ण खबर: नरवाई नहीं जलाने के लिए प्रतिबंधात्मक आदेश जारी