Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

कृषि उद्यमी कृषक पुरूस्कार हेतु 20 दिसम्बर तक कर सकेंगे आवेदन

06 दिसम्बर 2023, अजमेर: कृषि उद्यमी कृषक पुरूस्कार हेतु 20 दिसम्बर तक कर सकेंगे आवेदन – कृषि उद्यम के क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ कार्य करने वाले कृषकों को पुरूस्कार प्राप्त करने के लिए कृषक आगामी 20 दिसम्बर तक आवेदन कर सकते है।

कृषि विभाग आत्मा परियोजना के उपनिदेशक डॉ. के.जी छीपा ने बताया कि आत्मा योजन्तर्गत वर्ष 2023-24 में राज्य जिला तथा पंचायत समिति स्तर पर विभिन्न कृषि उद्यमों के श्रेष्ठ कृषकों को पुरूस्कृत किया जाएगा। इस के लिए आवेदन की अन्तिम तिथि 30 नवम्बर से बढ़कर 20 दिसम्बर की गई है। योजना के तहत कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन एवं डेयरी, जैविक खेती तथा नवाचारी खेती करने वाले किसानों को पुरूस्कार दिया जाएगा। पुरस्कार के लिए प्रत्येक गतिविधिवार पंचायत समिति स्तर पर राशि 10 हजार रूपए, जिला स्तर पर राशि 25 हजार रूपए एवं राज्य स्तर पर राशि 50 हजार रूपए पुरस्कार के तौर पर दी जाती है।

उन्होंने बताया कि आत्मा योजना के तहत् गत वर्षो में किसी भी स्तर पंचायत समिति, जिला एवं राज्य स्तर पर पुरस्कृत कृषक वर्ष 2023-24 कृषक पुरस्कार के लिए पात्र नहीं होंगे।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile
आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज

कृषक पुरस्कार के लिए कृषक द्वारा स्वंय अथवा निर्वाचित जन प्रतिनिधि, संस्था, विभाग अथवा व्यक्ति के लिए कृषका को सम्मान के योग्य समझने पर मनोनय के लिए कृषि एवं सम्बन्द्ध क्षेत्रों में कृषक द्वारा किए गए कार्यो का विवरण साक्ष्य दस्तावेज, फोटोग्राफ, सीडी, डीवीडी आदि एवं अन्य जानकारियां कृषक के माता-पिता का नाम, निवासी, पंचायत समिति, फोन नम्बर, आधार नम्बर, बैंक खाता नम्बर मय आईएफएससी कोड देते हुए आवेदन स्थानीय सहायक निदेशक कृषि विस्तार, सहायक कृषि अधिकारी अथवा कृषि पर्यवेक्षक के माध्यम से या फिर सीधे ही उपनिदेशक कृषि एवं पदेश परियोजना निदेशक आत्मा, जिला अजमेर को भिजवा सकते है।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम)