Ad DesktopAd TabletAd Mobile
पुरस्कार एवं सम्मान (Awards And Recognition)राज्य कृषि समाचार (State News)

गेहूं, दलहन या तिल-किस फसल के लिए मध्यप्रदेश को मिला कृषि कर्मण अवार्ड?

07 फ़रवरी 2025, भोपाल: गेहूं, दलहन या तिल-किस फसल के लिए मध्यप्रदेश को मिला कृषि कर्मण अवार्ड? – मध्यप्रदेश ने कृषि क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। राज्य को वर्ष 2011-12 से 2017-18 तक लगातार सात बार कृषि कर्मण अवार्ड से सम्मानित किया गया है। ये पुरस्कार विभिन्न फसलों के उत्पादन में बेहतरीन प्रदर्शन के आधार पर दिए गए हैं।

कौन-कौन से साल में, किस फसल के लिए मिला सम्मान?

  • 2011-12, 2012-13, 2014-15– कुल खाद्यान्न उत्पादन के लिए
  • 2013-14, 2015-16, 2016-17– गेहूं उत्पादन के लिए
  • 2017-18– दलहन उत्पादन के लिए

इसके अलावा, वर्ष 2022 में मध्यप्रदेश को भू-अभिलेखों के एकीकरण के लिए केंद्र सरकार द्वारा फसल बीमा योजनांतर्गत उत्कृष्टता पुरस्कार भी प्रदान किया गया था।

कृषि उत्पादन में कहां खड़ा है मध्यप्रदेश?

मध्यप्रदेश का कृषि क्षेत्र कई फसलों के उत्पादन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। राज्य में गेहूं, उड़द, मसूर, सोयाबीन और अलसी का सबसे अधिक क्षेत्रफल में उत्पादन किया जाता है। वहीं, मक्का और तिल के उत्पादन में मध्यप्रदेश देशभर में पहले स्थान पर है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

हालांकि, कृषि क्षेत्र में उपलब्धियां दर्ज करने के बावजूद, किसानों की समस्याएं और चुनौतियां भी बनी हुई हैं, जिन पर सरकारों और नीतिगत योजनाओं का कितना असर पड़ता है, यह किसानों के अनुभवों से ही तय होता है I

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com