राज्य कृषि समाचार (State News)

शहडोल जिले में समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी 15 अप्रैल से

09 अप्रैल 2026, शहडोलशहडोल जिले में समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी 15 अप्रैल से – जिला आपूर्ति नियंत्रक श्री विपिन पटेल ने जानकारी दी है कि रबी विपणन वर्ष 2026-27 में समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन के लिए जारी मानक संचालन प्रक्रिया को प्रभावी रूप से लागू करने के निर्देश दिए गए हैं। जारी निर्देशों के अनुसार गेहूं खरीदी की तिथियों में संशोधन किया गया है। अब इंदौर, उज्जैन, भोपाल एवं नर्मदापुरम संभाग में गेहूं उपार्जन का कार्य 10 अप्रैल 2026 से प्रारंभ होगा, जबकि शेष संभागों में यह प्रक्रिया 15 अप्रैल 2026 से शुरू की जाएगी।

  श्री पटेल ने बताया कि रबी विपणन वर्ष 2026-27 में न्यूनतम समर्थन मूल्य पर  गेहूं  उपार्जन शहडोल जिले में 15 अप्रैल 2026 से किया जाएगा। उन्होंने बताया कि  गेहूं  खरीदी 2625 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित की गई है। राज्य सरकार प्रदेश के किसानों को गेहूं के न्यूनतम समर्थन मूल्य के अतिरिक्त 40 रुपए प्रति क्विंटल बोनस का लाभ भी इस वर्ष देने जा रही है।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisements