Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

पंजाब मंडियों में बारिश से गेहूं भीगा, सचिव बोले- ‘एजेंसियों पर होगी सख्ती’

21 अप्रैल 2025, संगरूर: पंजाब मंडियों में बारिश से गेहूं भीगा, सचिव बोले- ‘एजेंसियों पर होगी सख्ती’ – पंजाब मंडी बोर्ड के सचिव रामवीर ने शुक्रवार को संगरूर जिले की विभिन्न अनाज मंडियों का औचक निरीक्षण किया। हाल ही में आई बारिश और आंधी के बाद मंडियों में फसलों की स्थिति को लेकर यह दौरा किया गया, जहां उन्होंने धूरी और संगरूर मंडियों में पहुंचकर गेहूं के ढेरों की नमी की जांच की और फसल की खरीद-प्रक्रिया का जायज़ा लिया।

निरीक्षण के दौरान रामवीर ने बताया कि जिन निचले इलाकों में पानी भर गया था, वहां मंडी कर्मचारियों और आढ़तियों ने समय रहते पानी निकालने की कार्रवाई की। उन्होंने कहा, “मंडियों से दो घंटे के भीतर पानी निकाला गया, जिससे बड़े नुकसान से बचा जा सका।”

72 घंटे में नहीं उठी फसल, तो एजेंसी पर कार्रवाई

सचिव ने मंडी अधिकारियों को 24 घंटे मंडी में मुस्तैद रहने के निर्देश दिए और किसानों को सभी जरूरी सुविधाएं सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि किसी एजेंसी द्वारा खरीदी गई फसल को 72 घंटे के भीतर न उठाया गया, तो उसके खिलाफ नोटिस जारी किया जाएगा।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

मौके पर मौजूद मुख्यमंत्री फील्ड अफसर करमजीत सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार सूबे में गेहूं खरीद सीजन को बिना किसी अड़चन के पूरा करने के आदेश हैं। उन्होंने कहा कि मंडियों में लाई गई सूखी फसल की 24 घंटे के भीतर खरीद, 48 घंटे में भुगतान और 72 घंटे में उठान की प्रक्रिया तय की गई है।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

किसानों से हुई बातचीत

निरीक्षण के दौरान मंडी बोर्ड सचिव ने किसानों से बातचीत कर उनकी समस्याएं भी सुनीं। उन्होंने कहा कि मंडी में किसी भी तरह की असुविधा नहीं होने दी जाएगी। वहीं मार्केट कमेटी संगरूर के चेयरमैन अवतार सिंह एलवाल ने आश्वासन दिया कि किसानों की हर उपज की खरीद सुनिश्चित की जाएगी।

इसके अलावा सचिव मंडी बोर्ड रामवीर ने मंडी कार्यालय में एक समीक्षा बैठक भी की, जिसमें मंडी बोर्ड के अधिकारी, आढ़ती और अन्य प्रतिनिधि शामिल हुए। बैठक में एसडीएम धूरी विकास हीरा, एक्सईएन मंडी बोर्ड पुनीत शर्मा और जिला मंडी अधिकारी कुलजीत सिंह भी मौजूद रहे।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com