Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

नापानेरा गेहूं खरीदी केंद्र पर राज्‍यमंत्री ने पकड़ी गड़बड़ी

19 अप्रैल 2025, राजगढ़: नापानेरा गेहूं खरीदी केंद्र पर राज्‍यमंत्री ने पकड़ी गड़बड़ी – प्रदेश सरकार के राज्‍यमंत्री (स्‍वतंत्र प्रभार) मछुआ कल्‍याण एवं मत्‍स्‍य विकास विभाग श्री नारायण सिंह पंवार ने गुरूवार को अचानक ब्यावरा के नापानेरा गेहूं खरीदी केंद्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने खरीदी केंद्र पर अनेक गड़बड़ियां पाई थी। जिसको लेकर उन्होंने जिला कलेक्टर से बातचीत कर उचित कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया।

जिले के नापानेरा गेहूं खरीदी केंद्र पर  प्रबंधन के द्वारा किसानों के साथ गड़बड़ी  की जा रही थी। जिसे राज्‍यमंत्री (स्‍वतंत्र प्रभार) श्री पंवार ने निरीक्षण के दौरान पकड़ लिया, नापानेरा गेहूं खरीदी केंद्र पर हर बोरी पर 150 ग्राम अधिक अनाज तोलकर किसानों के साथ गड़बड़ी की जा रही थी। जिसे देखकर उन्होंने जमकर नाराजगी जताई। इसके बाद उपस्थित नायब तहसीलदार को पंचनामा बनाने के निर्देश दिए। इस दौरान खरीदी केंद्र के समीप से 4 क्विंटल गेहूं भी  जब्त  किया गया है । बता दें कि खरीदी केंद्र पर बारदाना का वजन 500 ग्राम की जगह 650 ग्राम तोलकर किसानों को 150 ग्राम अनाज प्रति बोरी के हिसाब से गड़बड़ी की जा रही थी।

 राज्य मंत्री  श्री पंवार ने कहा कि  मेरे द्वारा  नायब तहसीलदार एवं अन्य अधिकारियों के साथ नापानेरा उपार्जन केंद्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान मैंने केंद्र पर अनेक गड़बड़ियां पाई,  तौल  काटे का निरीक्षण करने के दौरान मैंने उसमें गड़बड़ी पाई की हर 50 किलो पर 150 ग्राम अधिक लिया जा रहा है और अभी तक 20 हजार क्विंटल से अधिक गेहूं इस तोल कांटे पर तौल दिया गया  है ।साथ ही किसान की उपज तौलने से पहले ही एक टीन के कनस्तर में उपज का कुछ भाग ले लिया जाता था। किसानों का कहना है कि इस प्रकार रोज किया जाता  है  और 4- 5 कट्टे भरकर रख लिए जाते थे। मैंने जिला कलेक्टर को कार्यवाही के लिए कहा है। मध्यप्रदेश सरकार और उनका व्यक्तिगत समर्थन किसानों के साथ है और किसी भी किसान को कोई परेशानी नहीं होने दी जाएगी। इस दौरान जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री जगदीश गुर्जर, जनपद सीईओ श्री आर.के. मंडल , नायब तहसीलदार श्री दोजीराम अहिरवार सहित ग्रामवासी एवं किसान उपस्थित थे।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com