राज्य कृषि समाचार (State News)

सिंगल क्लिक से 1 लाख 75 हजार किसानों को कल्याण निधि जारी

मुख्यमंत्री श्री चौहान की किसानों को बड़ी सौगात

29 सितंबर 2020, भोपाल। सिंगल क्लिक से 1 लाख 75 हजार किसानों को कल्याण निधि जारी मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कृषि को लाभ का धंधा बनाकर किसानों की जिन्दगी बदलने और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण की दिशा में मध्यप्रदेश सरकार निरंतर सक्रिय है। किसानों को राहत, सहयोग और प्रोत्साहन लगातार जारी रहेगा। कोरोना के कारण आर्थिक संकट जरूर है पर जरूरत होने पर किसान को सहयोग करना पड़ा तो उधार लेकर भी राहत पहुंचायी जाएगी। किसानों का सुरक्षा कवच बना रहेगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि फसल बीमा योजना को और अधिक कृषक हितैषी व सुलभ बनाने के लिए इसका संचालन राज्य शासन की कंपनी से कराने और विभिन्न अनुदान की राशि सीधे किसान के खाते में जारी करने के संबंध में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से चर्चा करेंगे।

महत्वपूर्ण खबर : प्रधानमंत्री ने भारत के किसानों की सराहना की

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान मिंटो हाल में किसानों को संबोधित कर रहे थे। श्री चौहान ने इस अवसर पर प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत मौसम आधारित उद्यानिकी फसल बीमा योजना के बीमा दावा राशि के 100 करोड़ रुपए 1 लाख 72 हजार किसानों के खाते में सिंगल क्लिक द्वारा अंतरित किए। मुख्यमंत्री किसान कल्याण निधि के अंतर्गत 1 लाख 75 हजार किसानों के खाते में दो-दो हजार रुपये की राशि सिंगल क्लिक से अंतरित की गई। 5 लाख 70 हजार 298 किसानों को यह राशि जारी की गई थी।

प्रदेश के 77 लाख किसानों को मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना का लाभ दिया जाना है। राशि अंतरण की प्रक्रिया सतत् जारी रहेगी। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों को प्रति वर्ष 6 हजार रुपये प्रति किसान प्रदान किये जाते हैं। इसके साथ ही राज्य सरकार की ओर से अब प्रति वर्ष दो किश्तों में दो-दो हजार रुपये की सम्मान-निधि किसानों को उपलब्ध करायी जाएगी। इस प्रकार मध्यप्रदेश किसान सम्मान-निधि में प्रति वर्ष किसानों को 10 हजार रुपये प्राप्त होंगे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने किसानों को जमीनों की जानकारी सरलतापूर्वक उपलब्ध कराने के लिए राजस्व विभाग द्वारा बनाये गए सीमांक ऐप का लोकार्पण भी किया।

Advertisement
Advertisement

खेतों में चेन फेंसिंग व्यवस्था आवश्यक

उद्यानिक एवं खाद्य प्रसंस्करण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री भारत सिंह कुशवाह ने किसानों की फसलों को आवारा पशुओं और जंगली जानवरों से बचाने के लिए खेतों में चैन फेंसिंग की व्यवस्था के संबंध में पहल करने का आग्रह किया।

Advertisement
Advertisement

किसान कल्याण योजना पर 3200 करोड़

राजस्व मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत ने कंहा कि मुख्यमंत्री श्री चौहान ने किसानों को सहृदयतापूर्वक जो सहयोग किया है वह एक मिसाल है। मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना पर 32 सौ करोड़ रुपये का व्यय अनुमानित है। प्रमुख सचिव उद्यानिकी श्रीमती कल्पना श्रीवास्तव ने आभार व्यक्त किया।

Advertisements
Advertisement
Advertisement
Advertisements
Advertisement
Advertisement