राज्य कृषि समाचार (State News)

दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान 2 से 9 अक्टूबर तक

03 अक्टूबर 2025, सिवनी: दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान 2 से 9 अक्टूबर तक –  उपसंचालक पशुपालन एवं डेयरी विभाग सिवनी ने जानकारी देकर बताया कि मध्य प्रदेश में वर्तमान में दुग्ध उत्पादन पूरे देश का लगभग 9 प्रतिशत है, जिसे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशानुसार बढ़ाकर 20 प्रतिशत तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है। इसी उद्देश्य से 2 अक्टूबर से 9 अक्टूबर 2025 तक प्रदेश के सभी जिलों में दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान संचालित किया जाएगा।  

यह अभियान तीन चरणों में क्रियान्वित होगा। अभियान के दौरान पशुपालन विभाग का अमला एवं मैत्री कार्यकर्ता पशुपालकों के घर-घर पहुंचकर उन्हें पशु पोषण, पशु स्वास्थ्य और पशु प्रजनन (नस्ल सुधार) संबंधी जानकारी देंगे तथा जागरूक करेंगे।  अभियान के प्रथम चरण में उन पशुपालकों को शामिल किया गया है जिनके पास 10 या उससे अधिक गाय-भैंस वंश के पशु हैं। इसके माध्यम से पशुपालन को वैज्ञानिक एवं आधुनिक पद्धति से जोड़कर दुग्ध उत्पादन में उल्लेखनीय वृद्धि लाने का प्रयास किया जाएगा।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisements