राज्य कृषि समाचार (State News)

पुंजापुरा में वाटरशेड विकास यात्रा निकाली

30 अप्रैल 2025, देवास: पुंजापुरा में वाटरशेड विकास यात्रा निकाली – प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना वाटरशेड अंतर्गत देवास जिले के बागली विकासखंड के ग्राम पुंजापुरा में वाटरशेड विकास यात्रा का शुभारंभ किया गया। विधायक बागली श्री मुरली भंवरा ने वाटरशेड वैन को हरी झंडी दिखाई। प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना वाटरशेड अंतर्गत ग्राम पुंजापुरा में जल कलश यात्रा, जल शपथ, नुक्कड़ नाटक कार्यक्रम का आयोजन भी हुआ।

इस दौरान विधायक बागली श्री भंवरा ने जीवन में जल के महत्व को से समझाया और प्रतिभावान कृषक, स्कूली बच्चों तथा आजीविका समूह की महिलाओं का सम्मान किया। कार्यक्रम में सीईओ जनपद बागली श्री राजू मेडा, संत पातालपुरी बाबा, सरपंच पुंजापुरा श्री मोहन सिंह राठौर, श्री मनोहर नायक, श्री गोविंद यादव, श्री सनी यादव, श्री संतोष काग, श्री  गोविंद पटेल, श्री पवन राठौर, स्व सहायता समूह की महिलाएं, ग्रामीण जन उपस्थित थे।

Advertisements
Advertisement
Advertisement

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्रामव्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.en.krishakjagat.org

Advertisements
Advertisement
Advertisement