Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

मध्य प्रदेश में अगले साल 1 लाख नए पदों पर होगी भर्ती, अब हर साल होगी डीपीसी,: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

कृषि अधिकारी – कर्मचारी सघो ने मुख्यमंत्री को गजमाला पहनाकर  किया अभिनंदन

05 अक्टूबर 2026, भोपाल: मध्य प्रदेश में अगले साल 1 लाख नए पदों पर होगी भर्ती, अब हर साल होगी डीपीसी,: मुख्यमंत्री डॉ. यादव –  मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राज्य में रोजगार को लेकर बड़ा एलान किया है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार अगले साल 1 लाख नए पदों पर भर्ती करने जा रही है। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि अब केवल पुराने लंबित मामलों को निपटाने से काम नहीं चलेगा, बल्कि हर साल डीपीसी की जाएगी, ताकि कर्मचारियों को समय पर उनका हक मिल सके।उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि चालू वर्ष की डीपीसी भी इसी साल पूरी की जाए,  मुख्यमंत्री डॉ.  यादव भोपाल के रवींद्र भवन में कृषि  विभाग’ के पदोन्नत शासकीय सेवकों द्वारा आयोजित अभिनंदन कार्यक्रम में  बोल रहे थे। इस अवसर पर कृषि मंत्री श्री एदल सिंह  कंषाना सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण भी उपस्थितथे ।कृषि अधिकारी – कर्मचारी सघो ने  मुख्यमंत्री को गजमाला पहनाकर अभिनंदन किया I

समारोह में मुख्यमंत्री ने कृषि  विभाग के  दिवंगत कर्मचारियों के पात्र आश्रितों को अनुकंपा नियुक्ति पत्र प्रदान किए। यह नियुक्ति  परिवारों को शासकीय सेवा से जोड़ते हुए उनके भविष्य को संबल प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है । उन्होंने बताया कि सरकार ने असमय मृत्यु का शिकार हुए कर्मचारियों के परिवारों को सहारा देते हुए करीब 300 अनुकंपा नियुक्ति के मामलों का निराकरण किया है, जिनमें से 44 आश्रितों को सहायक वर्ग-3 के पद पर नियुक्ति पत्र सौंपे गए।

उल्लेखनीय है  कि कृषि विभाग के कुल 3,357 कर्मचारियों की पदोन्नति हुई है। मुख्यमंत्री ने कहा  कृषि विभाग में पीएससी और कर्मचारी चयन मंडल के माध्यम से उप अभियंता, सचिव और डेटा एंट्री ऑपरेटर जैसे 1500 से अधिक पदों पर भर्तियां की जाएंगी।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile

मुख्यमंत्री ने कृषि को प्रदेश के विकास की मुख्य धुरी बताते हुए कहा कि 14 लाख किसानों से 104 लाख मीट्रिक टन गेहूं खरीदकर मध्य प्रदेश देश में अग्रणी बना है और इसमें मैदानी अमले की बड़ी भूमिका है।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

समारोह को कृषि मंत्री श्री एदल सिंह कंषाना ने भी संबोधित किया

प्रारभ में कृषि सचिव श्री निशांत वरबड़े ने पदोन्नति की रुपरेखा बताई . अंत में संचालक कृषि उमाशंकर भार्गव   ने आभार व्यक्त किया .इस अवसर पर अधिकारी – कर्मचारी सघो के अध्यक्ष, तथा कृषि  अधिकारी भी उपस्थित थे 

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture