Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

तरबूज-खरबूज बंगाल से बांग्लादेश पहुंचा

21 मार्च 2025, पांढुर्णा: तरबूज-खरबूज बंगाल से बांग्लादेश पहुंचा – जिले का तरबूज खरबूज देश के अन्य राज्यों सहित बांग्लादेश तक जा रहा है। लगभग दस हजार एकड़ में हो रही है तरबूज खरबूज की खेती से दो सौ करोड़ का टर्नओवर जिले की अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करता है।

उप संचालक कृषि श्री जितेंद्र कुमार सिंह टीम के साथ जिले के पंधराखेड़ी ग्राम के कृषक श्री सतीश घाघरे के खेत में 5 एकड़ में लगाई गई तरबूज़ की फसल देखने पहुंचे। कृषक ने बताया कि अभी खेत से ही व्यापारी दस से बारह रुपये किलो की दर से खरीदी करके बांग्लादेश सहित बंगाल ले जा रहे है। लगभग प्रति एकड़ 250 से 300 क्विंटल का उत्पादन प्राप्त कर रहे हंै इस प्रकार प्रति एकड़ लगभग दो लाख रूपये का मुनाफ़ा कमा रहे हैं। 80 से 90 दिन की फसल से तरबूज की किस्म यूएस -2208 की बोनी ड्रिप के साथ प्लास्टिक मल्चिंग करके लगाई गई है।

भ्रमण के दौरान एसडीओ कृषि श्री दीपक चौरसिया, कृषि अधिकारी श्री पंकज पराड़कर सहित स्थानीय किसान उपस्थित थे ।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com