Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

ग्रामीण प्रतिभा ने बनाई भूसा भरने की मशीन  

14 मार्च 2022, इंदौर ।  ग्रामीण प्रतिभा ने बनाई भूसा भरने की मशीन– ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। ऐसी प्रतिभाएं अपने सीमित साधनों और कम बजट में जुगाड़ तकनीक से समय-समय पर अपने नए कृषि यंत्रों से परिचय कराती रहती हैं। ज़रूरत है इन्हें आवश्यक प्रशिक्षण देकर प्रोत्साहित करने की।  ऐसी ही एक ग्रामीण प्रतिभा द्वारा निर्मित भूसा भरने की मशीन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

इस वीडियो में किसी गांव की इस प्रतिभा ने उद्यानिकी विभाग द्वारा उपलब्ध कराए गए इंजन में जुगाड़ तकनीक से आवश्यक संशोधन कर 4  टायर गियर स्टेयरिंग लगाकर भूसा भरने की यह मशीन बनाई है , जिससे किसानों का कार्य आसान हो जाएगा। कहा जा रहा है कि इसी व्यक्ति ने एक ऐसा बहु उपयोगी कृषि यंत्र बनाया है ,जो कीटनाशक का स्प्रे ,आलू में अकाई करने के अलावा सोयाबीन में डोरे चलाने में भी मदद करता है।

महत्वपूर्ण खबर: म.प्र. बजट 2022-23 बना किसानों के मुस्कुराने की वजह

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile