आलीराजपुर उद्वहन परियोजना से आज शाम तक गांवों में पहुंचेगा पानी
02 सितंबर 2026, आलीराजपुर: आलीराजपुर उद्वहन परियोजना से आज शाम तक गांवों में पहुंचेगा पानी – जिले में कम बारिश के कारण फसलों की सिंचाई के लिए पानी की आवश्यकता को देखते हुए जिले के कृषकों एवं कैबिनेट मंत्री श्री नागर सिंह चौहान ने कलेक्टर श्रीमती नीतू माथुर को ज्ञापन सौंपकर नर्मदा परियोजना के माध्यम से सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध कराने की मांग की थी । किसानों ने बताया कि पर्याप्त बारिश नहीं होने के कारण फसलों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। ऐसे में नर्मदा परियोजना से सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध होने से किसानों की फसलों को नुकसान से बचाया जा सकेगा।
कलेक्टर श्रीमती नीतू माथुर ने किसानों को जानकारी देते हुए बताया कि आलीराजपुर उद्वहन परियोजना के तहत आज शाम तक गांवों में पानी पहुंचना प्रारंभ हो जाएगा। इससे जिले के कृषकों को सिंचाई के लिए आवश्यक मात्रा में पानी उपलब्ध हो सकेगा तथा कम बारिश के कारण फसलों पर पड़ रहे प्रतिकूल प्रभाव को कम करने में सहायता मिलेगी और फसलों को सिंचाई के लिए आवश्यक पानी उपलब्ध हो सकेगा।
इस संबंध में एनवीडीए विभाग द्वारा जानकारी दी गई है कि आलीराजपुर उद्वहन परियोजना के माध्यम से गांवों में पानी पहुंचाने की प्रक्रिया प्रारंभ की जा रही है। आगामी दिनों में परियोजना के तहत निर्धारित ग्रामों तक पानी पहुंचाने के लिए पंपों को सक्रिय किया गया है। परियोजना के माध्यम से किसानों को सिंचाई के लिए आवश्यक पानी उपलब्ध कराने की दिशा में कार्य किया जा रहा है।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

