राज्य कृषि समाचार (State News)

सीधी जिले में अत्यधिक भारी वर्षा एवं सतना जिले में अति भारी वर्षा की चेतावनी

18 अगस्त 2026, इंदौरसीधी जिले में अत्यधिक भारी वर्षा एवं सतना जिले में अति भारी वर्षा की चेतावनी – मौसम केंद्र , भोपाल से मिली जानकारी के अनुसार पिछले 24  घंटों के दौरान मध्यप्रदेश के रीवा, शहडोल संभागों के जिलों में अधिकांश स्थानों पर; जबलपुर, सागर संभागों के जिलों में  अनेक स्थानों  पर; भोपाल, इंदौर, नर्मदापुरम संभागों के जिलों में  कुछ स्थानों  पर;  उज्जैन , ग्वालियर  संभागों के जिलों में कहीं- कहीं वर्षा दर्ज़  की गई। 1 जून से 18  अगस्त तक दीर्घावधि औसत से मध्यप्रदेश में -12  %कम वर्षा हुई। पूर्वी मप्र में औसत से -16  % कम तथा पश्चिमी मप्र में औसत से -9  % कम वर्षा हुई है। भारी वर्षा  लवकुश नगर 75.0, बालाघाट 74.2, चितरंगी में  69.2  मिमी दर्ज़ की गई।

मौसमी परिस्थितियां – झारखंड तथा उससे सटे गंगीय पश्चिम बंगाल के उत्तरी भागों पर स्थित अवदाब पिछले 6 घंटों के दौरान लगभग 10 किमी प्रति घंटे की गति से पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ा और आज, 18 अगस्त 2026 को 0830 बजे उसी क्षेत्र के ऊपर,  केंद्रित था। यह हजारीबाग (झारखंड) से लगभग 50 किमी पूर्व-दक्षिण-पूर्व, रांची (झारखंड) से 80 किमी उत्तर-पूर्व, गया (बिहार) से 130 किमी दक्षिण-पूर्व, डाल्टनगंज (झारखंड) से 180 किमी पूर्व तथा डेहरी (बिहार) से 200 किमी दक्षिण-पूर्व में स्थित था। इसके अगले 24 घंटों के दौरान झारखंड एवं बिहार के ऊपर से पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ते रहने तथा कमजोर होकर एक चिह्नित निम्न दबाव क्षेत्र में परिवर्तित होने की बहुत अधिक संभावना है।

इसके अलावा ऊपरी हवा का चक्रवातीय परिसंचरण उत्तर हरियाणा और उसके आसपास के क्षेत्रों ,पूर्वी उत्तर प्रदेश और उसके आसपास के क्षेत्रों में बना हुआ है , जबकि  उत्तर -पश्चिम मध्यप्रदेश और उसके आसपास के क्षेत्रों बना ऊपरी हवा का चक्रवातीय परिसंचरण द्रोणिका में विलीन हो गया है। मानसून ट्रफ अब फि रोजपुर, देहरादून, शाहजहांपुर, वाराणसी, डेहरी, झारखंड और गंगीय  पश्चिम  बंगाल के  संलग्न उत्तरी  भागों के ऊपर बने अवदाब के केंद्र और दीघा से होते हुए  दक्षिण -पूर्व  की ओर  पूर्वोत्तर  बंगाल की खाड़ी तक गुजर रही है। एक  ट्रफ  पूव  उत्तर प्रदेश के चक्रवातीय परिसंचरण  से लेकर  उत्तर मध्यप्रदेश और  दक्षिण -पूर्व राजस्थान  से होते हुए गुजरात तक  विस्तृत है।  जम्मू संभाग और आसपास के क्षेत्रों के ऊपर  स्थित  ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण  अब पंजाब और आसपास के क्षेत्रों  के ऊपर स्थित है।

पूर्वानुमान – मौसम केंद्र ने सीधी जिले में कहीं -कहीं अत्यधिक भारी वर्षा तथा सतना जिले में कहीं -कहीं अति भारी वर्षा होने की चेतावनी के साथ ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जबकि  सिंगरौली, शहडोल, कटनी, जबलपुर,  नरसिंहपुर, मंडला, बालाघाट, दमोह, सागर, छतरपुर और टीकमगढ़ जिलों में कहीं -कहीं भारी वर्षा होने का येलो अलर्ट जारी किया गया है।  इन जिलों में झंझावात / वज्रपात और झोंकेदार हवाएं ( 30 -40  किमी / घंटा ) चलने की संभावना जताई है। जबकि राज्य के  शेष जिलों में कुछ / अनेक / अधिकांश स्थानों पर वर्षा होने या गरज -चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture