राज्य कृषि समाचार (State News)

पन्ना, दमोह, टीकमगढ़ और निवाड़ी जिलों में अति भारी वर्षा की चेतावनी

25 अगस्त 2026, इंदौरपन्ना, दमोह, टीकमगढ़ और निवाड़ी जिलों में अति भारी वर्षा की चेतावनी – मौसम केंद्र, भोपाल से मिली जानकारी के अनुसार पिछले 24  घंटों के दौरान मध्यप्रदेश के  नर्मदापुरम, रीवा, जबलपुर, शहडोल, सागर संभागों के जिलों में  अधिकांश  स्थानों  पर; भोपाल,  उज्जैन  संभागों के जिलों में  अनेक स्थानों  पर; इंदौर, ग्वालियर , चंबल संभागों  के जिलों में  कुछ स्थानों पर वर्षा दर्ज़ की गई । 1 जून से 25 अगस्त तक दीर्घावधि औसत से मध्यप्रदेश में -11 % कम वर्षा हुई है। पूर्वी मप्र में औसत से -7 % कम तथा पश्चिमी मप्र में औसत से -14 % कम वर्षा हुई है।

वर्षा के प्रमुख आंकड़े – पूर्वी मप्र के निवाड़ी जिले के ओरछा में अति भारी वर्षा के तहत सर्वाधिक 109.0  मिमी वर्षा दर्ज़ की गई , जबकि पश्चिमी मप्र में देवास में 106.0  मिमी वर्षा दर्ज़ की गई। भारी वर्षा के तहत  नागौद में 84.0, तथा सिंगरौली में 81.2  मिमी वर्षा हुई।  इसके अलावा स्ली मानाबाद  63.0,  सिंहावल 62.2,  सतना  59.8,  गरोठ  57.6,  चितरंगी  54.1,  सोहावल  52.0  और   सिहोरा में   51.2  मिमी वर्षा दर्ज़ की गई।

मौसमी परिस्थितियां –  निम्न दबाव का क्षेत्र  गंगीय  पश्चिम  बंगाल और झारखंड तथा उत्तर ओडिशा  के  संलग्न क्षेत्रों  के ऊपर  बना हुआ है ,  इस  प्रणाली के अगले 24 घंटों के दौरान लगभग  पश्चिम – उत्तर – पश्चिम की ओर बढ़ने की संभावना है। मानसून  ट्रफ  ( द्रोणिका ) मध्य समुद्र  तल पर अब  जम्मू , देहरादून, शाहजहांपुर, वाराणसी, झारखंड और उसके आसपास के कम दबाव के केंद्र  और दीघा से होते हुए दक्षिण – पूर्व  की ओर  उत्तर – पश्चिम  बंगाल की खाड़ी तक गुजर रही है।  पश्चिमी विक्षोभ , ऊपरी क्षोभ मंडलीय पछुआ हवाओं  में  एक  ट्रफ  के  रूप में बना हुआ है।  उत्तर  हरियाणा और उसके आसपास के क्षेत्र में तथा  दक्षिण-पश्चिम   उत्तर प्रदेश  और उसके आसपास के क्षेत्र के ऊपर ऊपरी हवा का चक्रवातीय परिसंचरण मानसून ट्रफ में मिल गया है।  ट्रफ  कम दबाव के क्षेत्र  से जुड़े  चक्रवातीय  परिसंचरण  से लेकर  दक्षिण -पश्चिम उत्तर प्रदेश तक अब मानसून ट्रफ में मिल गया  है। पूर्वी मप्र के ऊपर बना ऊपरी हवा का चक्रवातीय परिसंचरण कम दबाव क्षेत्र से जुड़े चक्रवातीय परिसंचरण में मिल गया है।

पूर्वानुमान – मौसम केंद्र ने पन्ना , दमोह , टीकमगढ़ और निवाड़ी जिलों में कहीं -कहीं अति भारी वर्षा की चेतावनी देकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जबकि रायसेन, सीहोर, राजगढ़, देवास, आगर, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, सिंगरौली, सीधी, शहडोल, डिंडोरी , कटनी, मंडला, सागर और छतरपुर जिलों में कहीं -कहीं भारी वर्षा होने की संभावना के साथ येलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में झंझावात / वज्रपात और झोंकेदार हवाएं ( 30 -40  किमी / घंटा ) चलने की संभावना है। बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन , बड़वानी,  आलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम,  उज्जैन , मंदसौर, नीमच, छिंदवाड़ा और पांढुर्ना जिलों में कुछ स्थानों पर, भोपाल, विदिशा , सीहोर, राजगढ़,  नर्मदापुरम, देवास, शाजापुर, आगर, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर ,  दतिया , भिंड , मुरैना, श्यो पुरकलां, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, अनुपपुर, शहडोल,  उमरिया , डिंडोरी , जबलपुर,  नरसिंहपुर, सिवनी , मंडला, बालाघाट और  मैहर जिलों में अनेक स्थानों पर तथा रायसेन, सतना, कटनी,  पन्ना , दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़ और  निवाड़ी जिलों में अधिकांश स्थानों पर वर्षा होगी या गरज -चमक के साथ बौछारें पड़ेंगी।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture