मंडला और बालाघाट जिलों में अति भारी वर्षा की चेतावनी
29 अगस्त 2026, इंदौर: मंडला और बालाघाट जिलों में अति भारी वर्षा की चेतावनी – मौसम केंद्र , भोपाल से मिली जानकारी के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान मध्यप्रदेश के रीवा, जबलपुर, शहडोल व सागर संभागों के जिलों में अधिकांश स्थाओं पर, भोपाल, नर्मदापुरम व ग्वालियर संभागों के जिलों में अनेक स्थानों पर; चंबल संभाग के जिलों में कहीं -कहीं वर्षा दर्ज़ की गई एवं शेष सभी संभागों के जिलों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहा। 1 जून से 29 अगस्त तक दीर्घावधि औसत से मध्यप्रदेश में -9 % कम वर्षा हुई। पूर्वी मप्र में औसत से -5 % तथा पश्चिमी मप्र में औसत से -12 % कम वर्षा हुई।
वर्षा के प्रमुख आंकड़े – शिवपुरी, कटनी, रीवा, दमोह, नरसिंहपुर, सागर छिंदवाड़ा जिलों में भारी वर्षा हुई l सतना जिले में अति भारी वर्षा हुई। पूर्वी मप्र के बीरसिंहपुर में सर्वाधिक 122.6 मिमी वर्षा हुई। इसके अलावा नागौद 120.0, सतना 116.2, जैसो 96.0, बि लहरी 92.0, रीवा-हुजूर 86.0, पथरिया 84.0, करेली 81.0, रहटगढ़ 80.2, गढ़ाकोटा 75.8, गोटेगांव 75.0, जैसीनगर 72.3, उमरेठ 72.2, मालथौन 72.0 मिमी वर्षा दर्ज़ की गई। जबकि पश्चिमी मप्र में शिवपुरी जिले के पिछोर में 67.0 मिमी वर्षा दर्ज़ की गई।
मौसमी परिस्थितियां – उत्तर -पश्चिमी बंगाल की खाड़ी एवं उससे सटे पश्चिम बंगाल- उत्तर ओडिशा के तटों के ऊपर बना निम्न दबाव का क्षेत्र वहीं बना हुआ है। इसके अगले 48 घंटों के दौरान और अधिक स्पष्ट होने तथा उत्तर -ओडिशा -गंगीय पश्चिम बंगाल के ऊपर से पश्चिम – उत्तर – पश्चिम दिशा में आगे बढ़ने की संभावना है। समुद्र तल पर स्थित मानसून द्रोणी अब अमृतसर, नजीबाबाद, हरदोई, सुल्तानपुर, डाल्टन गंज, पूर्णिया , उत्तर – पश्चिमी बंगाल की खाड़ी एवं उससे सटे पश्चिम बंगाल- उत्तर ओडिशा के तटों के ऊपर स्थित निम्न दबाव क्षेत्र के केंद्र से होकर गुजर रही है। उत्तर -पूर्वी उत्तर प्रदेश एवं आसपास के क्षेत्रों के ऊपर बना चक्रवाती परिसंचरण अभी भी बना हुआ है। पश्चिमी विक्षोभ अब उत्तर पाकिस्तान एवं उससे सटे उत्तरी पंजाब के ऊपर बना हुआ है।
पूर्वानुमान – मौसम केंद्र ने मंडला और बालाघाट जिलों में कहीं -कहीं अति भारी वर्षा की चेतावनी दी है और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जबकि अशोकनगर, शिवपुरी, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया , डिंडोरी , कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, सिवनी , पन्ना , दमोह, सागर, छतरपुर और मैहर जिलों में कहीं -कहीं भारी वर्षा का येलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में झंझावात / वज्रपात और झोंकेदार हवाएं ( 30 -40 किमी / घंटा ) चलने की संभावना है।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

